इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में विराट कोहली रोनाल्डो और मेसी से हैं पीछे, 2021 में कमाए 302 करोड़ रुपए

Virat Kohli instagram earning भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का जलवा न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिलता है, बल्कि मैदान से बाहर भी कोहली हर मामले में सुपरहिट हैं। मैदान के बाहर कोहली फिटनेस, एक्टिंग, डांसिंग और मौज मस्ती के मामले में लाजवाब पर्सन हैं। ऐसे में कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

virat kohli instagram income

कोहली ने इंस्टाग्राम से कमाए हैं 302 करोड़ रुपए

नेट क्रेडिट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली साल 2021 में इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों में तीसरे स्थान पर हैं। कोहली से आगे दूसरे नंबर पर फुटबॉलर लियोनेन मेसी और पहले स्थान पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन से जुड़ी गतिविधियों से साल 2021 में 36 मिलियन डॉलर करीब 302 करोड़ रुपए की कमाई की है, जबकि रोनाल्डो ने 85 मिलियन (702 करोड़ रुपए) और मेसी ने 72 मिलियन (593 करोड़ रुपए) डॉलर कमाए हैं।

कैसे कोहली की कमाई की हुई गणना?

नेटक्रेडिट ने खुलासा किया है कि उन्हें पहले हर देश से सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंस्टाग्राम सितारों की एक सूची बनानी थी और फिर प्रत्येक सेलिब्रिटी के लिए शुल्क-प्रति-विज्ञापन का अनुमान लगाने के लिए इंस्टाग्राम रिच लिस्ट की तारीख का इस्तेमाल किया। फिर उन्होंने 2021 में प्रायोजक पदों की संख्या की गणना की, इसे उनके ज्ञात या अनुमानित विज्ञापन शुल्क से गुणा किया।

क्रिकेट के पिच पर भी वापसी कर चुके हैं कोहली

आपको बता दें कि करियर के लिहाज से कोहली के लिए पिछले 2 साल अच्छे नहीं रहे। विराट कोहली आईपीएल के बाद से तो फॉर्म के लिए जुझते रहे, लेकिन अब कोहली फॉर्म में आ चुके हैं और इसके लिए उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया था। कोहली ने हाल ही में एशिया कप के अंदर शानदार बल्लेबाजी की थी। कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। कोहली की यह इंटरनेशनल सेंचुरी 2019 के बाद आई थी। अब कोहली की कोशिश यही रहेगी कि वो इस फॉर्म को ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में भी जारी रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+