'अनंत यात्रा के 5 साल' पूरे होने पर विराट-अनुष्का ने शेयर की खास तस्वीरें, 7 फोटो के निकले 7 मतलब
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सुपरहिट जोड़ी ने 5वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया पर कुछ शानदार, दिलचस्प और खूबसूरत फोटो शेयर की। अनुष्का ने तो 7 फोटो के 7 मतलब भी बता दिए।

विराट कोहली के दिन एक बार फिर से सुहाने हो चुके हैं क्योंकि पूर्व कप्तान ने टी20 के बाद वनडे में भी शतक लगाने के बाद अब अपना शतकों का सूखा अच्छी तरह से समाप्त कर दिया है। हो सकता है आने वाले हफ्तों में हमें कोहली के बल्लेबाज एक दो शतक और देखने को मिल जाएं क्योंकि भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज भी होने जा रही है। केवल इस फॉर्मेट में और अभी शतक का इंतजार है। 1214 दिन बाद आए वनडे शतक के एक दिन बाद ही कोहली अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मना रहे हैं। उनकी और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को भारत में सेलिब्रेटी जोड़ियों में बहुत हाई रेट किया जाता है। दोनों के बीच गजब की कमेस्ट्री देखने को मिलती है। (Photo- Virat Kohli Instagram)
मैं अपने पूरे दिल से तुमको प्यार करता हूं
दिसंबर 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी के बाद कोहली के लिए जैसे जीवन का एक अहम पड़ाव पूरा हुआ था। उन्होंने परिवार को बहुत महत्व दिया है और ढलते हुए क्रिकेट करियर के बीच वे परिवार की अहमियत को और भी बेहतर तरीके से जानते हैं। जब कोहली को दुनिया सेंचुरी ना लगाने के लिए कोस रही थी तब अनुष्का हर तरह से उनके साथ थीं। रविवार को जब इस जोड़ी ने शादी के 5 साल पूरे कर लिए तो कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक मनभावक फोटो शेयर करते हुए दिल से एक कैप्शन दिया। कोहली अनुष्का के साथ अपनी फोटो के नीचे लिखते हैं- अनंत यात्रा का 5वां साल। तुम्हें पाने के लिए मैं कितना भाग्यशाली हूं। मैं अपने पूरे दिल से तुमको प्यार करता हूं।
इस फोटो पर अनुष्का ने रिप्लाई करते हुए कहा है- भगवान का शुक्र है तुम 'पेबैक' पोस्ट के लिए नहीं गए।
7 फोटो के 7 मतलब
जहां तक अनुष्का की बात है तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ 7 फोटो शेयर की हुई हैं जिनके वर्णन बड़े ही प्रभावशाली हैं। पहली तस्वीर के लिए अनुष्का लिखती हैं- आपने हमेशा मुझे थाम कर रखा है।
दूसरी तस्वीर- हम दोनों ही एक दूसरे को पाने के लिए बहुत लकी हैं।
तीसरी तस्वीर- मेरे लंबे और दर्दनाक लेबर के एक दिन बाद आप हॉस्पिटल में आराम करते हुए।
चौथी तस्वीर- हम चीजों को मजेदार बनाए रखते हैं।
पांचवी तस्वीर- ऐसे ही एक फोटो
छठी फोटो- अपने यूनिक हावभाव से आप मेरे फोटो को लगभग पोस्ट करने के लायक नहीं छोड़ते हो
सातवीं फोटो- हमें चीयर्स, मेरे प्यार, आज, कल और हमेशा के लिए

विराट कोहली का रिप्लाई
विराट कोहली ने इस पर रिप्लाई करते हुए माइ लव लिखा है। फिर उन्होंने एक और कमेंट करते हुए कहा है कि निश्चित तौर पर तुम्हारे पास मेरे बेस्ट फोटोज हैं।
कोहली अब 14 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे तो वहीं अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनी फिल्म के मुख्य किरदार में नजर आएंगी। ये अनुष्का का मां बनने के लिए फिल्म में कमबैक होगा। वे हाल में ही 'कला' मूवी में गेस्ट किरदार में नजर आईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications