Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही पत्नी अनुष्का शर्मा संग छुट्टियां मनाने पेरिस पहुंचे Virat Kohli

भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस दौरे पर तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

नई दिल्ली, जुलाई 20। भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस दौरे पर तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों ही सीरीज के लिए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। कोहली अब सीधे एशिया कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं, ऐसे में क्रिकेट से एक महीने से ज्यादा का ब्रेक मिल गया है। ब्रेक मिलते ही वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ छुट्टियां मनाने पेरिस पहुंच गए हैं। कुछ खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि विराट एशिया कप से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज का भी हिस्सा हो सकते हैं।

अनुष्का ने शेयर की पोस्ट

अनुष्का ने शेयर की पोस्ट

विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन्हीं में से एक एक तस्वरी में उन्होंने पेरिस लिखा। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पेरिस जाने की जानकारी शेयर की। इससे पहले अनुष्का और विराट के वेकेशन की तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अनुष्का ने ऑरेंज कलर का मोनोकनी पहना हुआ था। अनुष्का इन तस्वीरों में बेहद ही हॉट नजर आ रही थीं और उनकी यह तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थीं।

खराब दौर से गुजर रहे कोहली

खराब दौर से गुजर रहे कोहली

लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर नजर आए थे। इस दौरे पर भारतीय टीम ने 1 रिशेड्यूल टेस्ट मैच, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली थी। आखिरी टेस्ट मैच में कोहली ने 11 और 20 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे टी20 में उन्होंने 1 और तीसरे टी20 में उन्होंने 11 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे वनडे मैच में विराट ने 16 और आखिरी वनडे में 17 रन बनाए थे। कोहली इस दौरे पर कुछ खास नहीं कर पाए थे।

नवंबर 2019 में लगाया था शतक

नवंबर 2019 में लगाया था शतक

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे में अपना आखिरी शतक 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक नवंबर 2019 में लगाया था। यह शतक बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में आया था। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला गया था। इस डे-नाइट टेस्ट मैच में कोहली ने 136 रन की पारी खेली थी। यह टीम इंडिया का पहला डे-नाइट टेस्ट था, जिसे उसने पारी और 46 रन से जीता था। फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ कोहली शतक जड़ेंगे, पर कोहली से प्रदर्शन से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

विराट कोहली का करियर

विराट कोहली का करियर

कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 102 टेस्ट मैच की 173 पारियों में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 262 एकदिवसीय मुकाबलों में कोहली ने 57.68 की औसत और 92.83 के स्ट्राइक रेट से 12344 रन जड़े हैं। कोहली ने वनडे में 64 अर्धशतक और 43 शतक ठोके हैं। वहीं 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 3308 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतक लगाए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+