लंदन से लौटे कोहली-अनुष्का! क्या मेसी से मिलने की है तैयारी? दोनों GOAT की मुलाकात पर बड़ी अटकलें

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा लंदन से भारत लौट आए हैं। ऐसे समय में जब अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मेसी भारत में हैं, कोहली-अनुष्का की इस अचानक वापसी ने अटकलों का एक तूफान खड़ा कर दिया है।

अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मेसी भी अपने बहुप्रचारित 'G.O.A.T. Tour of India 2025' के तहत देश में मौजूद हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों जल्द ही एक-दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की अटकलें भी हैं लेकिन इस बार अनुष्का उनके साथ है।

virat kohli

विराट कोहली, जो इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद लंदन रवाना हो गए थे, अब उनकी वापसी काफी सवाल खड़े करती हैं। मेसी का भारत के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

मेसी का तीन दिवसीय कार्यक्रम (13 दिसंबर से शुरू)

कोलकाता (समाप्त): मेसी ने यहाँ 22 मिनट का संक्षिप्त इवेंट किया, जो मिसमैनेजमेंट और अव्यवस्था के कारण विवादों में रहा।

हैदराबाद (आगे): मेसी के रात में यहाँ पहुँचने का कार्यक्रम है।

मुंबई: अगले दिन (रविवार) मेसी का यहाँ इवेंट निर्धारित है।

नई दिल्ली: टूर का समापन राजधानी दिल्ली में होगा।

कोहली और मेसी में मुलाक़ात की संभावना और अटकलों का एक कारण भी है, मुंबई में मेसी का कार्यक्रम है और कोहली ठीक उसी समय वहां आए हैं। इस वजह से माना जा रहा है कि वहां इन दोनों दिग्गजों को एक साथ देखा जा सकेगा। फैंस ने तुरंत ही सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात की उम्मीदें ज़ाहिर करना शुरू कर दिया है, जिसमें #GOATMeetGOAT जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+