Virat Kohli ने अंतिम टेस्ट मैच में बनाए थे इतने रन, जमकर हुई आलोचना, टूट गया था दिल!
Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2025 में खेला था। यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में हुआ था। यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा था। कोहली के लिए यह मैच काफी था, क्योंकि अगर भारत यह मुकाबला जीतने में सफल हो जाता तो वह सीरीज को ड्रा करा सकता था। लेकिन इस मुकाबले के दौरान शायद ही किसी को पता था कि ये कोहली का अंतिम मैच है।
कोहली के संन्यास से दुखी फैंस (Virat Kohli Retirement)
इस मैच के लंबे समय बाद विराट कोहली ने अब जाकर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। इस फैसले ने उनके फैंस को दुखी कर दिया है। क्योंकि विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में शानदार योगदान था और उन्होंने भारतीय क्रिकेट को एक नया मुकाम दिलाया। कोहली के द्वारा बनाये गए रिकॉर्ड्स, उनके खेल की गुणवत्ता और उनके आत्मविश्वास को हमेशा याद किया जाएगा।

ऐसा रहा विराट कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली इस सीरीज में अपनी अपेक्षाओं के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। पांच मैचों में उन्होंने कुल 190 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल था, लेकिन उनका औसत सिर्फ 23.75 रहा। कोहली से बड़ी उम्मीदें थीं, क्योंकि उन्हें इस दौरे पर अपने शानदार खेल से टीम इंडिया को जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। भारतीय टीम को उम्मीद थी कि वह ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में तीसरी बार टेस्ट सीरीज में मात दे सकेगी। लेकिन, कोहली का प्रदर्शन टीम की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा और भारत को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।
अंतिम मुकाबले में बनाए थे इतने रन
विराट कोहली ने 2025 के जनवरी में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। इस मैच में भारत की जीत से सीरीज ड्रॉ हो सकती थी, इसलिए कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी। पहले दिन की पहली पारी में, कोहली सिर्फ 17 रन ही बना सके, जबकि दूसरी पारी में वह महज 6 रन ही जोड़ पाए। दोनों ही पारियों में उन्हें स्कॉट बोलैंड ने आउट किया। इस मुकाबले में कोहली का बल्ला नहीं चला, और भारत को हार का सामना करना पड़ा। यह मैच कोहली के टेस्ट करियर का अंति मैच साबित हुआ।












Click it and Unblock the Notifications