Virat kohli ने 'साड़ी के फॉल सा' गाने पर सोनाक्षी के साथ किया जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा वायरल
Virat Kohli Dance Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli Dance Video: क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से जौहर दिखाने वाले विराट कोहली डांस में भी माहिर हैं। मैदान के अंदर भी कई बार विराट कोहली को खिलाड़ियों के साथ डांस करते हुए देखा गया है। वहीं पार्टी और शादी जैसे मौके पर तो कोहली दिल खोलकर डांस करते रहे हैं। विराट कोहली के ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिनमें वह अपनी डांसिंग स्कील से फैंस का दिल जीत रहे हैं।
रोहित शर्मा की शादी का है वीडियो
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की शादी के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ स्टेज पर डांस कर रहे हैं। विराट कोहली सोनाक्षी के साथ साड़ी के फॉल सा गाने पर पूरे जोश में डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर लगातार क्रिकेट फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस को कोहली का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
रोहित शर्मा की शादी में आए थे कई दिग्गज
बता दें कि रोहित शर्मा की शादी की गेस्ट लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर, अंबानी फैमिली सहित कुछ खास मेहमान शामिल थे। इस शादी में रितिका और रोहित की फैमिली के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, क्रिकेटर और राजनेता पहुंचे थे। क्रिकेटर की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, वाइफ राधिका के साथ अजिंक्य रहाणे सहित कई क्रिकेटर शामिल थे। रोहित की शादी सभी क्रिकेटरों के लिए यादगार रहा था।
कोहली के बल्ले से होगी रनों की उम्मीद
विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खामोश रहा है। दिल्ली और नागपुर में विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके हैं। ऐसे में इंदौर में होने वाले तीसरे मैच में कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। टी-20 और वनडे में रन बनाने वाले कोहली टेस्ट में लंबे समय से शतक नहीं बना सके हैं। विराट कोहली ने टेस्ट में आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। 2019 के बाद से अब तक विराट कोहली ने 22 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उनका सर्वश्रेष्ट 79 रहा है, ऐसे में फैंस को अपने इस पसंदीदा खिलाड़ी से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications