सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानिये पहले नंबर पर कौन...
Virat Kohli Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अभी हाल ही में क्रिकेटर्स को लेकर एक लिस्ट जारी हुई है, जिसमें सितंबर में सबसे ज्यादा चर्चित भारतीय अकाउंट की सूची में विराट कोहली (नंबर 2) और रोहित शर्मा (नंबर 9) हैं।
लिस्ट में पहला नाम किसका?
भारतीय क्रिकेट के दो महान खिलाड़ियों की ये लिस्टिंग चर्चा में है। बताते चलें कि इस लिस्ट में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। इसके बाद दूसरा नंबर आता है दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का। इसके बाद शाहरुख खान का नंबर आता है। फिर विजयसेतुपति और इसके बाद योगी आदित्यनाथ का नाम आता है।

विराट और रोहित सर्च में ज्यादा
छठे नंबर की बात की जाए तो पवन कल्याण का नाम आता है। इसके बाद सातवें नंबर पर फैंस के चहेते भाईजान यानी सलमान खान का नाम आता है। इसके बाद लोग राहुल गांधी को पसंद करते हैं। फिर नवें नंबर पर रोहित शर्मा और दसवें नंबर पर अक्षय कुमार का नंबर आता है।
रोहित शर्मा का कौनसा स्थान?
ऐसे में टॉप 10 की लिस्ट में पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली और अक्षय कुमार से पहले और नवें नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है। इस बार के वर्ल्ड कप की बात की जाए तो दो दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर काफी कुछ निर्भर करता है। दोनों ही क्रिकेटर टॉप 10 लिस्ट में आने के बाद जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। विश्वकप से ठीक पहले दोनों ही बल्लेबाज जबरदस्त प्रदर्शन करते दिख रहे हैं।
एशिया कप में रहा जबरदस्त प्रदर्शन
विराट कोहली और रोहित शर्मा की फॉर्म ने फैंस की वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदों में कई गुना ज्यादा इजाफा कर दिया है। एशिया कप ने दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में फैंस को बेहद उम्मीदें हैं कि वर्ल्ड कप में अपना ही परचम लहराएगा। उस दौरान विराट कोहली ने शतक जड़ा था तो वहीं रोहित शर्मा ने भी शानदार पारी खेली थी।












Click it and Unblock the Notifications