एशिया कप से पहले भारतीय दिग्गजों की गर्जना, कोहली और जडेजा ने नेट्स पर दिखाया जोश- VIDEO
भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज और आयरलैंड के दौरे के बाद अब एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका रवाना होने से पहले अलुरु, बेंगलुरु में एक ट्रेनिंग कैम्प में है। भारतीय टीम का अभियान 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होगा।
टीम की तैयारियों के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें विराट कोहली और रविंद्र जडेजा नेट्स पर एक साथ बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। दोनों खिलाड़ी एक-एक गेंद खेलते हुए लेग साइड में शॉट लेकर सिंगल्स के लिए दौड़ रहे हैं।

कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में बाहर बैठने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। वह बल्लेबाजी विभाग में भारत के मुख्य पिलर में से एक होंगे और टीम के नंबर 4 के लिए भी फिट हो सकते हैं। टीम इस नंबर पर संघर्ष कर रही है क्योकि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने चोट के चलते लंबे समय से मैच नहीं खेला है।
ऐसे में कोहली पर नजरें हैं क्योंकि कप्तान रोहित टीम में लचीलापन रखने की बात पहले ही कह चुके हैं। फिलहाल टीम इंडिया मैच सिमुलेशन से भी गुजर रही है, जहां कोहली अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने और शोपीस इवेंट में आत्मविश्वास के साथ छाप छोड़ने के इरादे से उतरना चाहेंगे।
कोहली ने इस साल 10 वनडे में 427 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल है और श्रीलंका के खिलाफ 166 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी है।
इस साल 17 मैचों में सभी प्रारूपों में कोहली ने 984 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 186 रन था।
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: भारत-पाक की टक्कर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का क्या है कहना
उन्होंने आईपीएल 2023 में भी अच्छा प्रदर्शन किया और चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी, लेकिन उन्होंने 14 पारियों में 639 रन बनाए, जिसमें 53.25 की औसत और 139.25 की स्ट्राइक रेट थी।
दूसरी ओर, जडेजा टीम के ऑलराउंड विभाग का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, साथ ही हार्दिक पांड्या भी सीम बॉलिंग हरफनमौला रहेंगे। बल्लेबाजी के अलावा, उनकी गेंदबाजी भारत के लिए महत्वपूर्ण होगी। जडेजा, कुलदीप यादव के साथ टीम के स्पिन विभाग का नेतृत्व करने के लिए भी तैयार हैं, क्योंकि युजवेंद्र चहल फिलहाल टीम में शामिल नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications