IPL 2022 के आगाज से पहले साथ दिखे धोनी और कोहली, लीग में पहली बार दोनों खिलाड़ी खेलेंगे बतौर बल्लेबाज
मुंबई, मार्च 25। IPL 2022 के सीजन का आगाज शनिवार से हो रहा है। पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस महामुकाबले के इंतजार में हर क्रिकेट प्रेमी है। इस मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाते हुए नजर आए हैं, लेकिन इस बीच प्रैक्टिस सेशन में टीम इंडिया के दो पूर्व भारतीय कप्तान एकसाथ नजर आए। जी हां, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली IPL के पहले मैच से पहले एक साथ दिखे।

प्रैक्टिस सेशन में साथ दिखे धोनी और कोहली
आपको बता दें कि CSK और RCB की टीमों का शुक्रवार को एक ही वेन्यू पर प्रैक्टिस सेशन हुआ। इसी दौरान धोनी और कोहली एक साथ नजर आए। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। दोनों की साथ में तस्वीरें ली गई और उन तस्वीरों को RCB के ट्विटर हैंडल से जारी किया गया है।

IPL में पहली बार खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे धोनी और कोहली
आपको बता दें कि IPL में यह पहली बार होने जा रहा है, जब धोनी और कोहली ने एक साथ अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी छोड़ दी है। यह दोनों खिलाड़ी पहली बार अपनी-अपनी टीम के लिए खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे। धोनी ने दो दिन पहले ही सीएसके की कप्तानी से इस्तीफा दिया है तो वहीं कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के वक्त ही आईपीएल की कप्तानी छोड़ दी थी। चेन्नई की टीम का कप्तान जडेजा को बनाया गया है तो वहीं आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस होंगे।

धोनी और कोहली का रिश्ता
आपको बता दें कि टीम इंडिया के यह दोनों ही पूर्व कप्तान करीब 10 साल तक एक साथ टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेले हैं। कोहली ने धोनी की ही कप्तानी में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज किया था। अब तो धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन कोहली का करियर अभी चल रहा है। धोनी ने जब टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ी थी तो कोहली को कमान सौंपी गई थी।
Just a couple of LEGENDS catching up at practice. 😎🤜🏻🤛🏻#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ViratKohli𓃵 #MSDhoni𓃵 pic.twitter.com/etvnf4SW7O
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 25, 2022
ये भी पढ़ें: IPL इतिहास में धोनी ने बताैर कप्तान बनाए 3 बड़े रिकाॅर्ड, क्या आप जानते हैं?












Click it and Unblock the Notifications