World Cup 2023: वर्ल्ड कप में इतिहास रच सकते हैं कोहली-अश्विन, 48 साल में कभी नहीं हुआ है ऐसा
World Cup 2023 Virat Kohli and Ashwin: वर्ल्ड कप में भारत अपना दम खम दिखने को तैयार है। भारत का सामना वर्ल्ड कप में अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। भारतीय टीम ने आखिरी मौके पर आर अश्विन को अक्षर पटेल की जगह टीम में शामिल किया है। विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ऐसे दो खिलाड़ी हैं जो साल 2011 वर्ल्ड कप में भी टीम के साथ नजर आए थे।
अश्विन-कोहली बनाएंगे रिकॉर्ड: अगर भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप जीत लेती है तो विराट कोहली और आर अश्विन के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। दरअसल कोहली और अश्विन वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में ऐसे दो खिलाड़ी बन जाएंगे जिनके पास दो-दो वर्ल्ड कप जीतने का अनुभव होगा। साल 1975 से अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी दो वर्ल्ड कप विजेता टीमों का हिस्सा नहीं रहा है।

मजबूत नजर आ रही है भारतीय टीम: भारत पहली बार साल 1983 और दूसरी बार साल 2011 में चैंपियन बना था। लेकिन एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि टीम का एक खिलाड़ी जिसने एक बार वर्ल्ड कप जीता हो वह दूसरी बार भी उस टीम का हिस्सा रहा हो। भारतीय टीम के पास इस साल वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम काफी जबरदस्त नजर आ रही है।
नीदरलैंड से होगा सामना: भारत ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। वहीं एशिया कप जीतने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी दो-एक से अपने नाम किया। ऐसे में अब भारतीय टीम वर्ल्ड कप में भी फेवरेट बनकर सामने आई है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ वार्म अप मैच बारिश के कारण नहीं खेल पाई थी। लेकिन नीदरलैंड से उसका सामना 3 अक्टूबर को होने वाला है।
अश्विन-कोहली पर रहेगी नजर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले मैच में भारतीय टीम से काफी उम्मीदें होगी। आर अश्विन टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। अश्विन का अनुभव भारतीय टीम के लिए काफी खास होगा। दूसरी तरफ विराट कोहली को भी बड़े मैचों का प्लेयर माना जाता है ऐसे में विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी सबकी नज़रें बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications