विराट कोहली और अनुष्का शर्मा FA Cup का फाइनल देखने गये, गिल भी थे मौजूद, तस्वीरें वायरल
FA Cup का फाइनल मैच देखने के लिए शुभमन गिल भी गए थे। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी इस मैच का लुत्फ़ उठाया।

Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलने लन्दन गए हैं। वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ FA कप का फाइनल मैच देखने के लिए वेम्बले पहुंचे। उनके साथ भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल भी थे। कोहली और अनुष्का काफी खुश नज़र आये।
मुकाबला मैनचेस्टर यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी के बीच खेला गया था। सिटी ने 2- 1 से यह मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ख़ुशी से झूम उठे। मैनचेस्टर सिटी की जीत के बाद विराट और अनुष्का की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।
शुभमन गिल भी इन दोनों के साथ शामिल रहे। गिल के अलावा सूर्यकुमार यादव भी इस फाइनल मैच को देखने के लिए गए थे। उनके अलाव पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी मैच देखने का आनन्द उठाया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये।
विराट कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं। यह मुकाबला 7 जून से लेकर 11 जून के बीच खेला जाना है। इसके अलावा 12 जून का दिन रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। बारिश से असर पड़ने की स्थिति के लिए यह दिन है।
टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के नाम 8416 रन हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 254 रन है। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के नाम 28 शतकीय पारियां हैं। 28 फिफ्टी भी उनके बल्ले से निकली हैं। इस साल आईपीएल में भी कोहली का बल्ला जमकर बोला था। वह 2 शतक जड़ने में सफल रहे थे।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच के लिए तैयारी में लगी हुई है। टीम इंडिया किसी भी तरह की गलती करने के मूड में नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भी पिछले कुछ दिन से कड़ा अभ्यास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications