दुबई में नए साल का जश्न मनाने के बाद वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, बाबा नीम करोली के किए दर्शन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बुधवार को वृंदावन में स्थित बाबा नीम करोली के समाधि स्थल पर पहुंचे।

Virat Kohli and Ansuhka sharma visit Vrindavan

क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मथुरा के वृंदावन धाम पहुंचे हैं। बुधवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मीडिया कवरेज से एकदम दूर रहकर वृंदावन पहुंचे, लेकिन पैपराजी के कैमरों से यह कपल बचने में नाकाम रहा। विराट और अनुष्का की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें कोहली और अनुष्का वृंदावन के बाबा नीम करोली के समाधि स्थल पर पहुंचे। आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब विराट और अनुष्का मथुरा पहुंचे हैं।

बाबा नीम करोली के समाधि स्थल पहुंचे विराट-अनुष्का

वायरल तस्वीरों में विराट कोहली को बाबा नीम करोली के समाधि स्थल पर प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में बांके बिहारी जी के भी दर्शन कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह कपल बाबा नीम करोली का अनुयायी है। इससे पहले कोहली और अनुष्का नवंबर 2022 में उत्तराखंड स्थित उनके आश्रम में भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने बाबा के आश्रम का दौरा किया था। उस वक्त विराट के साथ उनकी बेटी वामिका भी मौजूद थी।

नए साल पर दुबई में थे कोहली और अनुष्का

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में नए साल का जश्न मनाने के बाद दुबई से लौटे हैं। दुबई में नए साल के जश्न में विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी भी मौजूद थी। विराट और अनुष्का नए साल की पूर्व संध्या की तस्वीरों में दुबई के एक रेस्टोरेंट में नजर आए थे। एक दूसरी तस्वीर में विराट ने अनुष्का की कमर को पकड़ते हुए पोज दिया था। विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में 2023 के साथ एक रेड हार्ट इमोजी शेयर की थी।

फेस मास्क लगाए थे कोहली और अनुष्का ने

नए साल का जश्न मनाकर लौटे कोहली और अनुष्का वृंदावन पहुंच गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में अनुष्का और विराट कोहली बाबा नीम करोली के समाधि स्थल में हाथ जोड़कर पूजा करते नजर आ रहे हैं। जहां विराट ने ब्लैक टी-शर्ट, कैप और पैंट के साथ ऑलिव ग्रीन जैकेट पहनी थी, वहीं अनुष्का ने ब्लैक जैकेट और व्हाइट कैप पहन रखी थी। दोनों ने अपना चेहरा मास्क से भी ढका हुआ है।

वहीं कुछ वायरल फोटोज में कोहली और अनुष्का कुछ लोगों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोहली और अनुष्का ने यहां एक घंटे का समय बिताया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोहली और अनुष्का ने बुधवार सुबह वृंदावन पहुंचकर वहां कंबल वितरण भी किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+