भारत की हार में विराट कोहली बने रिकॉर्ड के बादशाह, किंग ने बनाए ये 5 धांसू कीर्तिमान
Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने रायपुर में दक्षिण अफ्रीकी टीम का धुआं निकाल दिया। कोहली ने इस सीरीज में लगातार दूसरी बार शतकीय पारी खेलकर वर्ल्ड कप के लिए इरादे साफ़ कर दिया। इस मैच में उनके बल्ले से कुछ कीर्तिमान भी बने।
वनडे क्रिकेट में कोहली के बल्ले से यह 53वां शतक आया। ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का यह 84वां शतक था। कोहली के बल्ले से इस मैच में बने कीर्तिमानों के बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विराट कोहली ने अब एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट में 34 अलग-अलग मैदानों पर शतक लगाए हैं, और इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।

ODI क्रिकेट में लगातार रन बनाने की बात आती है, तो विराट कोहली की निरंतरता शनदार है। उनके नाम 11 ऐसी अलग-अलग सीरीज में दो या उससे अधिक लगातार पारियों में शतक का रिकॉर्ड है। यह दर्शाता है कि जब वह फॉर्म में होते हैं, तो उन्हें रोकना लगभग असंभव हो जाता है।
इस मामले में, कोहली अन्य क्रिकेटरों से काफी आगे हैं। रिकॉर्ड बुक में उनके सबसे निकट एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने यह कारनामा केवल छह बार किया है, जो कोहली की संख्या (11) से लगभग आधा है।
इसके अलावा, लगातार तीन ODI शतक लगाने वाले वह दो भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं (अक्टूबर 2018 में यह उपलब्धि हासिल की)। उनके साथ यह रिकॉर्ड साझा करने वाले दूसरे भारतीय रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 2019 विश्व कप के दौरान लगातार तीन शतक बनाए थे। यह आँकड़ा कोहली को सीमित ओवरों के प्रारूप में सबसे अधिक विश्वसनीय और निरंतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में स्थापित करता है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली के नाम सर्वाधिक शतक हैं। उन्होंने 7 शतक जड़े हैं। तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर दोनों के नाम 5-5 शतक हैं। सचिन और वॉर्नर दोनों ही रिटायर हो गए हैं और कोहली के पास इस टैली को ऊपर लेकर जाने का बड़ा मौका है।












Click it and Unblock the Notifications