Virat Kohli Birthday से पहले ही 'ऑलटाइम ग्रेट', पाक तेज गेंदबाज ने एक दिन पहले ही भेजी बधाई !

Virat Kohli Birthday के दिन 34 साल के हो गए। 5 नवंबर 2022 को जन्मदिन से एक दिन पहले ही पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कोहली को 'ऑलटाइम ग्रेट' करार दिया। virat kohli 5 november pakistan pacer Shahnawaz Dahani birthday wish

Virat Kohli Birthday के दिन अपने प्रशंसकों के बीच विशेष रूप से चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। कोहली के ऐसे ही एक प्रशंसक हैं पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी। उन्होंने लिखा कि कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए 5 नवंबर का इंतजार नहीं कर सका। 4 नवंबर को कोहली के साथ फोटो ट्वीट कर दहानी ने लिखा Kohli GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) हैं।

एक दिन पहले ही भेज दी बर्थडे विश

एक दिन पहले ही भेज दी बर्थडे विश

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज कोहली के जन्मदिन से एक दिन पहले ही उन्हें बधाई देने को बेताब दिखे। तेज गेंदबाज Shahnawaz Dahani ने कहा कि वे 5 नवंबर का इंतजार नहीं कर सके। उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए विराट कोहली के लिए अंग्रेजी का पॉपुलर शब्द- GOAT का इस्तेमाल किया। कोहली को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बताते हुए शाहनवाज दहानी ने कोहली के लिए बर्थडे विश ट्वीट की।

34 साल के हुए कोहली

34 साल के हुए कोहली

विराट कोहली 5 नवंबर को 34 साल के हो गए। हालांकि, एक दिन पहले ही पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी ने उन्हें बर्थडे विश भेजते हुए कामना की कि बर्थडे एंजॉय करने के अलावा भाई दुनिया को इसी तरह इंटरटेन करते रहें। दिलचस्प है कि क्रिकेट के मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज के लिए लोकप्रिय कोहली खेल के प्रति जुनून के कारण युवाओं के बीच खासे पॉपुलर हैं।

Recommended Video

    Virat Kohli के वो रिकॉर्ड जो कोई सपने में भी नहीं तोड़ सकता | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    कोहली क्रिकेट को खूबसूरत बनाने वाला कलाकार

    कोहली क्रिकेट को खूबसूरत बनाने वाला कलाकार

    बता दें कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज दहानी अपनी राष्ट्रीय टीम के शिविर के हिस्से के रूप में ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्होंने ट्विटर (@ShahnawazDahani) पर विराट के साथ अपनी तस्वीर साझा की और कोहली को क्रिकेट को सबसे खूबसूरत बनाने वाला कलाकार भी करार दिया।

    कोहली भाई ! दुनिया का मनोरंजन करते रहें

    कोहली भाई ! दुनिया का मनोरंजन करते रहें

    पाकिस्तानी गेंदबाद दहानी ने ट्वीट किया, "क्रिकेट को सबसे खूबसूरत बनाने वाले कलाकार को शुभकामनाएं देने के लिए मैं 5 नवंबर का इंतजार नहीं कर सका।" कोहली- @imVkohli को टैग कर हैशटैग #GOAT लिखते हुए दहानी ने कहा, जन्मदिन मुबारक हो। भाई इस दिन का आनंद लें और दुनिया का मनोरंजन करते रहें।

    नीचे देखें शाहनवाज का ट्वीट-

    पाकिस्तान में कोहली की फैन फॉलोइंग

    पाकिस्तान में कोहली की फैन फॉलोइंग

    गौरतलब है कि पाक तेज गेंदबाज दहानी और कोहली दोनों अभी ऑस्ट्रेलिया में ही हैं। ऑस्ट्रेलिया में ही आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद शानदार शुरुआत की थी। कोहली न केवल करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसते हैं, बल्कि पाकिस्तान में भी उनके प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या है।

    सरहदों के पार भी हैं कोहली के प्रशंसक

    सरहदों के पार भी हैं कोहली के प्रशंसक

    Shahnawaz Dahani के अलावा पाकिस्तान के अन्य क्रिकेटर मोहम्मद आमिर, बाबर आजम और हारिस रउफ के साथ-साथ कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर भी स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के बड़े प्रशंसकों में शुमार हैं। गत दिनों टी 20 विश्व कप 2022 के अभियान की शुरुआत में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी परफॉर्मेंस को सर्वश्रेष्ठ करार दिया।

    कोहली ने 4 मैचों में 220 रन बनाए

    कोहली ने 4 मैचों में 220 रन बनाए

    भारत पाकिस्तान के बीच मेलबोर्न में 23 अक्टूबर को खेले गए टी 20 में नाबाद 82 रन बनाने वाले कोहली इस वर्ल्डकप में अब तक के शीर्ष स्कोरिंग बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक तीन अर्धशतकों की मदद से 4 मैचों में 220 रन बनाए हैं। केवल एक बार आउट हुए कोहली तीन पारियों में नाबाद रहे, जबकि दो बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का ताज पहनाया गया।

    वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की दौड़

    वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की दौड़

    एक ओर भारत का अभियान जीत के साथ आगे बढ़ रहा है तो दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपने 4 ग्रुप मैचों में से केवल 2 ही जीत सका है। टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ा पाक भारत से पिटने के बाद जिम्बाब्वे से भी हार गई थी। नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराकर वापसी करने वाली पाकिस्तानी टीम अभी भी ग्रुप स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर है। ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में जाने वाली दो टीमें अभी तक फाइनल नहीं हुई हैं। भारत-पाक समेत कुल 4 टीमें दौड़ में शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+