विनोद कांबली की पत्नी ने किया तलाक के लिए आवेदन, क्रिकेटर की खराब हेल्थ कंडीशन के बीच लिया बड़ा फैसला
Vinod Kambli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली की स्थिति से हर कोई वाकिफ हैं। कांबली का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा। हालांकि हाल ही में वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद थोड़े ठीक दिखे हैं। कुछ इवेंट्स के दौरान कांबली नज़र आये थे।
कांबली ने दो शादियां की है। पहली पत्नी का नाम नोइला लुईस था, उसे तलाक होने के बाद दूसरी शादी आंद्रिया हेविट के साथ हुई। आंद्रिया को कांबली ने एक विज्ञापन बोर्ड के ऊपर देखा था। वहीं उनको आंद्रिया पसंद आ गई थीं और बाद में दोनों ने शादी की।

आंद्रिया और कांबली की शादी 2006 में हुई थी लेकिन उन्होंने एक लम्बे समय के बाद कांबली को तलाक देने का फैसला कर लिया। इसका खुलासा अब किया है। आंद्रिया ने खुद आकर मामले के बारे में एक पॉडकास्ट में बताया है। उन्होंने तलाक के लिए आवेदन कर दिया था।
अब मामले का पटाक्षेप करते हुए आंद्रिया ने फ्रीलांस जर्नलिस्ट सूर्यांशी पांडे के पॉडकास्ट में कहा कि मैंने अलग होने के बारे में सोचा था। बाद में मुझे अहसास हुआ कि अगर मैं कांबली को छोड़ दूंगी, तो वह असहाय हो जाएंगे। वह एक बच्चे की तरह है और मुझे उनको देखकर दर्द होता है। मुझे चिंता भी होती है।
कांबली की पत्नी ने आगे कहा कि मैं एक दोस्त को भी नहीं छोड़ सकती, तो वह तो मेरे लिए इससे कहीं ज्यादा हैं। मुझे ऐसे पल याद हैं, तो मैं उनको छोड़कर दूर चली जाती लेकिन मुझे चिंता भी होती कि उन्होंने खाना खाया कि नहीं? वह सही तरह से अपने बिस्तर पर हैं या नहीं, वह ठीक तो हैं ना? मैं उनको बार-बार चेक करती थी और समझ गई कि उनको मेरी जरूरत है।
आंद्रिया का कहना था कि उन्होंने तलाक लेने के लिए आवेदन कर दिया था लेकिन बाद में उनके खराब स्वास्थ्य के कारण फैसला बदल दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति को मैनेज करना मुश्किल था, मेरा बेटा भी यह स्थिति समझता था। मैं खुद को समझाती थी कि मैं ही पापा हूँ और मैं ही माँ हूँ।
विनोद कांबली की वाइफ ने कहा कि मेरा बेटा क्रिस्टियानो समझता था और उसने मुझे कभी परेशान नहीं किया। मेरे चेहरे को देखकर वह भावनाएं समझता था। गौरतलब है कि क्रिस्टियानो ने चार साल की उम्र से ही स्थिति को समझना शुरू कर दिया था। क्रिस्टियानो ने कहा था कि मैंने अपनी माँ की खराब होती मानसिक कंडीशन देखी थी।












Click it and Unblock the Notifications