MUL vs ISL Final Dream11: पीएसएल के फाइनल मैच की ये बेस्ट ड्रीम XI टीम, रिजवान और शादाब के बीच होगी टक्कर
Multan Sultans vs Islamabad United, Final: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 अपने आखिरी मुकाम पर आ गया है। टूर्नामेंट में आज, 18 मार्च को मुल्तान सुल्तांस (MUL) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। रोचक भिड़ंत से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी
दोनों टीमों के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मुल्तान सुल्तांस के पास मोहम्मद रिजवान, डेविड मालन, रीजा हेंड्रिक्स, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, अब्बास अफरीदी, डेविड विली, उसामा मीर और मोहम्मद अली जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं दूसरी ओर इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम नसीम शाह, ओबेद मैककॉय आज़म खान, शादाब खान, कॉलिन मुनरो, एलेक्स हेल्स, इमाद वसीम, आगा सलमान जैसे खिलाड़ियों से सजी है।

कराची नेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट
पीएसएल 2024 का फाइनल कराची के नेशनल स्टेडियम में होगा, जोकि बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव रहा है। इस स्थान पर पहली पारी का औसत स्कोर 181 रहा है। पिच से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान रूप से सहायता मिलने की उम्मीद है। अगर गेंदबाज सही दिशा में गेंदबाजी करें तो वे भी दबदबा बना सकते हैं।
मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: मोहम्मद रिज़वान, उस्मान खान
- बल्लेबाज: मार्टिन गुप्टिल, जॉनसन चार्ल्स
- ऑलराउंडर: आगा सलमान, इमाद वसीम, शादाब खान, फहीम अशरफ, क्रिस जॉर्डन, इफ्तिखार अहमद
- गेंदबाज: उसामा मीर
- कप्तान: उस्मान खान
- उपकप्तान: उसामा मीर
मुल्तान सुल्तांस फुल टीम: यासिर खान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), उस्मान खान, जॉनसन चार्ल्स, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद शहजाद, डेविड मालन, रिचर्ड नगारवा , शाहनवाज दहानी, फैसल अकरम, अली माजिद, तैय्यब ताहिर, आफताब इब्राहिम।
इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम: मार्टिन गुप्टिल, एलेक्स हेल्स, आगा सलमान, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), इमाद वसीम, हैदर अली, फहीम अशरफ, नसीम शाह, हुनैन शाह, ओबेद मैककॉय, टाइमल मिल्स, कॉलिन मुनरो, रुम्मान रईस, जॉर्डन कॉक्स, कासिम अकरम, मैथ्यू फोर्ड, शमील हुसैन, उबैद शाह।












Click it and Unblock the Notifications