'मैं ही वह था जिसने कोहली को चुना था', क्या दोबारा RCB के मालिक बनेंगे विजय माल्या? खोला राज
Vijay Mallya On Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने साल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह खिताब जीतने में उन्हें 18 साल लग गए और अब जाकर उनके लाखों फैंस का इंतजार खत्म हुआ। विराट कोहली आरसीबी के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल के सभी 18 सीज़न टीम के लिए खेले।
आरसीबी के लिए कोहली ने खेले हैं सभी सीजन (Vijay Mallya On Virat Kohli)
विराट कोहली को आरसीबी की टीम ने साल 2008 में 20 लाख रुपये में खरीदा था। साल 2008 से ही विराट कोहली आरसीबी का हिस्सा हैं। इससे पहले टीम तीन बार फाइनल में पहुंचकर खिताब से दूर रह गई थी। लेकिन चौथी बार रजत पाटीदार की कप्तानी में पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी ने ट्रॉफी अपने नाम की। आरसीबी की इस जीत के बाद से ही फैंस के बीच जश्न का माहौल है।

विजय माल्या ने खोला राज
आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने क्रिकबज को दिए एक इंटरव्यू में हाल ही में बताया कि उन्होंने विराट कोहली को क्यों चुना था। साल 2008 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स के पास पहली पसंद थी, लेकिन उन्होंने विराट कोहली की जगह प्रदीप सांगवान को चुना। इसके बाद आरसीबी ने ड्रॉ में भाग्य से विराट कोहली को पाया। जब विजय माल्या से पूछा गया कि क्या कोई संभावना है कि वह भारत वापस आकर टीम का स्वामित्व वापस ले लेंगे? इसपर माल्या ने सीधे तौर पर मना कर दिया।
विराट कोहली का रिकॉर्ड रहा है दमदार
इसके बाद से ही विराट कोहली आरसीबी के सबसे चेहते खिलाड़ी बन हुए हैं। विजय माल्या ने कहा कि वह 2008 के अंडर-19 विश्व कप में विराट के प्रदर्शन से बहुत प्रभावित थे। तब विराट एक युवा, ऊर्जा से भरपूर और प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे। माल्या ने कहा कि वे भाग्यशाली थे कि उन्हें विराट कोहली चुनने का मौका मिला। विराट कोहली का आरसीबी में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 8661 रन बनाए हैं, जो आईपीएल में सबसे ज्यादा हैं। उनके नाम 8 शतक और 63 अर्धशतक भी हैं, जो इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक हैं।
साल 2025 में भी जीता दिल
साल 2025 के आईपीएल में भी विराट ने शानदार प्रदर्शन किया और 16 मैचों में 657 रन बनाए, जो उनकी टीम में सबसे ज्यादा रन हैं। इस तरह विराट कोहली ने आरसीबी के इतिहास को हमेशा के लिए बदल दिया और फ्रैंचाइज़ी को पहला आईपीएल खिताब दिलाया।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications