Vijay Hazare Trophy: मयंक अग्रवाल ने बल्ले से मचाई तबाही, टीम इंडिया में वापसी के लिए खटखटाया दरवाजा
Vijay Hazare Trophy 2023: घरेलू टूर्नामेंट के सबसे लोकप्रिय विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। विजय हजारे ट्रॉफी 2023 के राउंड वन का पहला मुकाबला कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया। जम्मू कश्मीर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक की टीम ने बड़ा स्कोर बनाया। कर्नाटक ने 50 ओवर में दो विकेट खोकर 402 रन बनाए। कर्नाटक को इस स्कोर तक पहुंचने में टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का बड़ा रोल रहा।
मयंक ने जड़ा शतक: कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। मयंक मयंक अग्रवाल ने अपनी पारी में 8 बेहतरीन छक्के और 11 चौक जड़ने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने 133 गेंद का सामना करते हुए 157 रन बनाया। जिस कारण कर्नाटक की टीम एक बड़े स्कोर तक पहुंच पाई।

भारतीय टीम में नहीं मिली जगह: मयंक अग्रवाल की इस पारी को देखकर सोशल मीडिया पर भी लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। फैंस अग्रवाल की इस पारी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था। इस टीम में मयंक अग्रवाल को जगह नहीं मिली थी।
टेस्ट में है शानदार रिकॉर्ड: मयंक अग्रवाल भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा लंबे समय तक थे। लेकिन पिछले 18 महीने से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। टेस्ट के अलावा वनडे और T20 में भी मयंक अग्रवाल को मौका नहीं दिया जा रहा है।
ऐसे में मयंक अग्रवाल की कोशिश घरेलू टूर्नामेंट के साथ-साथ आने वाले आईपीएल सीजन में भी बेहतर बल्लेबाजी कर अपने आप को एक बार फिर से भारतीय टीम में शामिल करने की होगी। मयंक अग्रवाल ने साल 2018 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। 21 टेस्ट की 36 पारियों में मयंक अग्रवाल ने दो दोहरा शतक, चार शतक और छह अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications