Vijay Hazare Trophy: 17 साल बाद राजस्थान की फाइनल में एंट्री, 19 चौके-5 छक्के जड़ दीपक हुड्डा ने बनाए 180 रन

Vijay Hazare Trophy 2023: विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राजस्थान की टीम ने कर्नाटक के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। कर्नाटक को हराने के साथ ही राजस्थान की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। 17 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में राजस्थान की एंट्री हुई है। अब हरियाणा के साथ राजस्थान का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों में से विजेता टीम विजय हजारी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में कामयाब हो जाएगी।

फाइनल में एंट्री, खत्म हुआ इंतजार: इससे पहले साल 2006-7 के दौरान खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में राजस्थान की टीम पहुंची थी। लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से राजस्थान ने फाइनल में जगह बनाई है। अब 16 दिसंबर को हरियाणा के खिलाफ राजस्थान की कोशिश फाइनल मुकाबले को जीतकर विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की होगी।

Vijay Hazare Trophy 1

जीत के हीरो रहे हुड्डा: इस मैच की बात करें तो कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए थे। जिसके जवाब में राजस्थान की तरफ से दीपक हुड्डा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज की। दीपक ने 19 चौके और पांच छक्कों की मदद से 180 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिला दी। दीपक हुड्डा के अलावा करण लांबा ने भी 73 रनों की अहम पारी खेली। राजस्थान की टीम ने महज 43.4 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

लखनऊ के लिए खेलते हैं आईपीएल: दीपक हुड्डा भारतीय टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं। दीपक की कोशिश साल 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने की होगी। दीपक हुड्डा आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। लखनऊ की टीम में दीपक हुड्डा को आईपीएल 2024 के लिए रिटेन किया है।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन: अभिजीत तोमर, राम मोहन चौहान, महिपाल लोमरोर, दीपक हुडा (कप्तान), करण लांबा, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), राहुल चाहर, अनिकेत चौधरी, अराफात खान, खलील अहमद, कुकना अजय सिंह।

कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन: रविकुमार समर्थ, मयंक अग्रवाल (कप्तान), निकिन जोस, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, अभिनव मनोहर, मनोज भंडगे, कृष्णप्पा गौतम, जगदीश सुचित, वासुकी कौशिक, विजयकुमार वैश्यक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+