पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज की गई शिफ्ट, स्टेडियम रेत और पत्थरों के ढेर में तब्दील
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में एक त्रिकोणीय सीरीज खेली जानी है। पाकिस्तान के अलावा इसमें दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम होगी। इस सीरीज से पहले अब वेन्यू में बदलाव कर दिया गया है। पीसीबी ने इसकी जानकारी प्रदान की है।
8 फरवरी से शुरू होने वाली इस त्रिकोणीय सीरीज में कुल चार मुकाबले खेले जाने हैं। इससे पहले ही पीसीबी ने वेन्यू बदले हैं। 19 फरवरी से चैम्पियंस ट्रॉफी शुरू होने वाली है। इसके दो वेन्यू पर ही त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन किया जाएगा। पहले ऐसा नहीं था और अलग मैदान पर सीरीज होनी थी।

कराची और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन किया जाएगा, ये दोनों ही स्टेडियम फ़िलहाल तैयार ही नहीं हुए हैं। 25 जनवरी डेडलाइन है और युद्ध स्तर पर दोनों जगह काम चल रहा है। तय समय तक काम पूरा होने की संभावना कम ही है।
पीसीबी की आई प्रतिक्रिया
मुल्तान में यह सीरीज खेली जानी थी लेकिन पीसीबी को भरोसा है कि तब तक लाहौर और कराची में स्टेडियम तैयार हो जाएँगे। पीसीबी ने इस पर एक बयान भी जारी किया और कहा कि गद्दाफी स्टेडियम और नेशनल बैंक स्टेडियम में तैयारियों के उन्नत चरण को देखते हुए हमने गामी त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज को इन दो स्थानों पर शिफ्ट रने का निर्णय लिया है। मूल रूप से सीरीज मुल्तान में आयोजित होने वाली थी।
काफी समय से स्टेडियमों में चल रहा काम
दोनों स्टेडियमों में नवीनीकरण का काम जारी होने के कारण इस सीजन के 7 टेस्ट आयोजित नहीं किये जा सके। उधर इन स्टेडियमों पर आईसीसी की नजर भी है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्धारित समय तक अगर इन स्टेडियमों का कार्य पूरा नहीं होगा, तो आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी शिफ्ट की जाएगी। पूरा टूर्नामेंट ही यूएई स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
पाक बोर्ड की बढ़ी मुश्किलें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए यह एक बड़ी चुनौती है और नवीनीकरण का काम तेजी से चल रहा है। कुछ वीडियो सामने आए हैं, उससे तो लगता है कि काफी चीजें बाकी हैं। इस समय तो स्टेडियमों में रेट, कंकड़ और पत्थर ही देखने को मिल रहे हैं। काम पूरा होने के बाद जबरदस्त सफाई भी करनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications