विराट के प्यार में दीवानी हुई एक और खूबसूरत हसीना, कहा - मैं तो कोहली की तस्वीरों को....

Varsha Bollamma On Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे। इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है। जिसका तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में होना है। बचे हुए तीन मुकाबले के लिए विराट कोहली भारतीय टीम में शामिल नहीं किए गए हैं।

दुनियाभर में कोहली की फैन फॉलोइंग

विराट कोहली की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। कई देशों से विराट कोहली की एक झलक देखने के लिए क्रिकेट फैंस भारत आते हैं। विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है। लेकिन इसके अलावा भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसे विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताती रही हैं।

Varsha Bollamma 1

वर्षा बोलम्मा को पसंद हैं विराट

साउथ की एक्ट्रेस वर्षा बोलम्मा ने भी विराट कोहली को लेकर अपनी दिल की बात कही है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह विराट कोहली को बेहद पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर उन्हें सेलिब्रिटी क्रश था और वह उन्हें बेहद पसंद करती हैं।

सरेआम कही थी दिल की बात

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह विराट कोहली की तस्वीरों को अखबार से काटकर अपने पास रखा करती हैं। अखबार से तस्वीरों के कलेक्शन के अलावा वह 18 नंबर की जर्सी को भी पहनना पसंद करती हैं। बता दे कि कुछ समय पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान वर्षा ने सोशल मीडिया पर सरेआम ट्वीट करते हुए विराट कोहली के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की थी। वर्षा के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस भी इस पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+