बिहार के लाल ने 14 की उम्र में रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड शतक से बनाया भारत का सबसे बड़ा कीर्तिमान
Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ऐसा नाम है, जो अपने कारनामों के लिए जाना जाता है। अभी 14 साल की उम्र से ही वह रिकार्ड्स तोड़ने में लग गए हैं। आईपीएल में इसी साल उनके बल्ले से शतकीय पारी आई थी। इसके बाद वह भारत के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में यूथ टीम के साथ गए थे। अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तहलका मचाया है।
उन्होंने मंगलवार को महाराष्ट्र के खिलाफ ईडन गार्डन्स में एक विस्फोटक और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग शतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। इस पारी के साथ ही उन्होंने इस प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बीसीसीआई ने भी वैभव सूर्यवंशी के लिए पोस्ट किया।

वैभव सूर्यवंशी ने यह शतक ठीक 14 साल और 250 दिन की उम्र में जड़ा। इस पारी के साथ ही उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह रिकॉर्ड उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है, जबकि अधिकांश खिलाड़ी इस उम्र में सीनियर क्रिकेट में प्रवेश भी नहीं कर पाते हैं। बिहार के लिए खेलते हुए सूर्यवंशी ने 61 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली।
महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए, वैभव ने अपनी टीम बिहार के लिए ओपनिंग की और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने केवल 61 गेंदों का सामना किया। इस दौरान वैभव ने 7 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 108 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी सेंचुरी 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर पूरी की, और इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों का सामना किया।
उनकी पारी की बदौलत ही बिहार की टीम 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 176 रन का एक मजबूत स्कोर खड़ा कर सकी। बीसीसीआई की तरफ से भी सूर्यवंशी को सराहना मिली और शतक का वीडियो एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया।












Click it and Unblock the Notifications