वैभव सूर्यवंशी ने बनाया छक्कों का नया IPL कीर्तिमान, युसूफ पठान का 15 साल पुराना रिकॉर्ड चुटकियों में ध्वस्त
Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने नया इतिहास लिख दिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड शतक जमा दिया। उनका शतक तूफानी अंदाज में आया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।
आईपीएल में अपना तीसरा मुकाबला खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अपने तीसरे ही आईपीएल मुकाबले में धमाल मचा दिया। उन्होंने 35 गेंदों में 7 चौकों और 11 छक्कों से शतक जमाया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने छक्कों में ही डील किया।

राजस्थान रॉयल्स को 210 का लक्ष्य गुजरात ने दिया था और सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया। चौके और छक्कों की बारिश करते हुए उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ते हुए युसूफ पठान के 15 साल पुराने आईपीएल कीर्तिमान को तोड़ डाला। पठान ने 37 गेंदों में शतक जड़ा था और उस समय वैभव सूर्यवंशी का जन्म नहीं हुआ था।
Vaibhav Suryavanshi के नाम छक्कों का कीर्तिमान
छक्कों के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने एक नया आईपीएल कीर्तिमान बना दिया है, वह आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज हैं, मुरली विजय और वैभव सूर्यवंशी दोनों ने 11-11 छक्के जमाए हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में वह सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले वर्ल्ड के पहले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले भारतीय भी वही हैं।
Vaibhav Suryavanshi ने बनाया प्लेयर ऑफ़ द मैच का रिकॉर्ड
आईपीएल में सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ़ द मैच हासिल करने का रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है, उनको राजस्थान रॉयल्स के जीत के बाद यह अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड हासिल करने के बाद उन्होंने अपनी पारी को लेकर कहा कि यशस्वी जायसवाल उनको गाइड कर रहे थे और इससे उनको फायदा मिला।
राजस्थान रॉयल्स ने 210 का लक्ष्य हासिल करते हुए गुजरात की राह में रोड़े बिछाने का काम किया है, गुजरात को अभी प्लेऑफ़ में जाने के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications