Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ranji Trophy: बिहार को मिला नया कप्तान! वैभव सूर्यवंशी नहीं डेब्यू मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले ने लूटी महफिल

Ranji Trophy 2025-26, Vaibhav Suryavanshi: महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना ली है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने कुछ विस्फोटक पारियां खेली। जिसकी बदौलत क्रिकेट फैंस आज उनकी प्रतिभा को भली भांति जानते हैं। वैभव सूर्यवंशी को अब बिहार की रणजी टीम में एक बड़ी और विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम की उपकप्तानी (Ranji Trophy 2025-26, Vaibhav Suryavanshi)

वैभव सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के शुरुआती दो मैचों के लिए बिहार टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। वह साकिबुल गनी के साथ मिलकर टीम की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। बिहार की टीम प्लेट ग्रुप में है और 15 अक्टूबर को पटना में अरुणाचल प्रदेश के ख़िलाफ़ अपना अभियान शुरू करेगी, जिसके बाद उनका अगला मुक़ाबला 25 अक्टूबर से नडियाद में मणिपुर से होगा।

Vaibhav Suryavanshi 1

जबरदस्त फॉर्म से गुजर रहे हैं सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी को यह जिम्मेदारी उनकी हालिया फ़ॉर्म को देखते हुए दिया गया है। भारत की अंडर-19 टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यूथ टेस्ट सीरीज में उन्होंने ब्रिस्बेन में 78 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा और तीन पारियों में 133 रन बनाकर सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इससे पहले यूथ वनडे सीरीज में भी उन्होंने 124 रन बनाए थे और इंग्लैंड के खिलाफ़ इसी साल जून-जुलाई में हुई वनडे सीरीज़ में उन्होंने 174.01 के स्ट्राइक रेट से पांच मैचों में 355 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।

रेड-बॉल क्रिकेट में बड़ी चुनौती

इस सीजन वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास के सबसे कम उम्र के शतकवीर बने थे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ 38 गेंदों पर 101 रन बनाए थे, जिसमें उनका शतक सिर्फ 35 गेंदों पर पूरा हुआ, जो आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। हालांकि, सूर्यवंशी को रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने की चुनौती है। पिछले दो रणजी सीजन में बिहार के लिए पांच मैचों में वैभव ने सिर्फ़ 100 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 10 का रहा है।

सकीबुल गनी को बनाया गया टीम का कप्तान

बिहार के बल्लेबाज सकीबुल गनी को टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने अपने फर्स्ट-क्लास डेब्यू मैच में तिहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में इतिहास रच दिया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मिजोरम के ख़िलाफ खेलते हुए 405 गेंदों में 341 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली, जिसमें 56 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके साथ ही सकीबुल गनी डेब्यू मैच में तिहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए।

बिहार रणजी ट्रॉफी टीम (पहले दो मैच के लिए)

पीयूष कुमार सिंह, भाष्कर दुबे, सकीबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अर्नव किशोर, आयुष लोहारूका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम, सचिन कुमार।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+