14 साल की उम्र और गैराज में करोड़ों की Mercedes! वैभव सूर्यवंशी का कार कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश
Vaibhav Suryavanshi Car Collection: आईपीएल 2025 के सबसे बड़े सुपरस्टार बनकर उभरे बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने न केवल क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल से भी सबको हैरान कर दिया है। जहाँ इस उम्र में बच्चे स्कूल बस का इंतज़ार करते हैं, वहीं वैभव सूर्यवंशी के गैरेज में एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियाँ खड़ी हो रही हैं।
हाल ही में राजस्थान रॉयल्स और टाटा की ओर से मिले शानदार तोहफों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वैभव की बल्लेबाजी के मुरीद केवल फैंस ही नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स के मालिक रंजीत बारठाकुर भी हैं।

राजस्थान रॉयल्स का मालिक ने गिफ्ट की कार
आईपीएल के दौरान वैभव के विस्फोटक प्रदर्शन, खासकर उनके रिकॉर्डतोड़ शतक को देखते हुए बारठाकुर ने उन्हें एक चमचमाती मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) कार गिफ्ट की। इस लग्जरी कार की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे देख हर कोई इस नन्हे चैंपियन की किस्मत पर नाज कर रहा है।
IPL 'सुपर स्ट्राइकर' बने तो घर आई Tata Curvv EV
मर्सिडीज के बाद वैभव के कलेक्शन में एक और नई गाड़ी शामिल हुई है। पूरे सीजन में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाने के लिए उन्हें 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' चुना गया। इनाम के तौर पर उन्हें टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv.ev) मिली। यह टाटा की सबसे आधुनिक और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक है। वैभव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।
खुद नहीं चला सकते गाड़ी, माँ को सौंपी चाबियाँ
दिलचस्प बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी अभी मात्र 14 साल के हैं। भारत के कानून के अनुसार, 18 साल से कम उम्र में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिल सकता। ऐसे में वैभव अभी अपनी इन गाड़ियों का आनंद केवल पीछे की सीट पर बैठकर ही ले सकते हैं। उन्होंने अपनी टाटा कर्व कार की चाबियाँ अपनी माताजी को सौंप दी हैं। वैभव का यह सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक बने वैभव
महज एक आईपीएल सीजन ने वैभव की किस्मत पूरी तरह बदल दी है। गाड़ियों के अलावा उनकी कुल नेटवर्थ भी अब 2.5 करोड़ रुपये के पार पहुँच गई है। 1.10 करोड़ की आईपीएल नीलामी और विज्ञापनों से होने वाली कमाई ने उन्हें देश का सबसे अमीर जूनियर क्रिकेटर बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications