Vaibhav Suryavanshi को शतक नहीं, अब दोहरा शतक चाहिए, खुद जाहिर की ये बड़ी ख्वाहिश
Vaibhav Suryavanshi Eyes New Record: भारत की अंडर-19 टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में उन्होंने महज 52 गेंदों में शतक बनाकर यूथ वनडे क्रिकेट का सबसे तेज़ शतक जड़ा। 14 साल के इस युवा बल्लेबाज़ ने 143 रन (78 गेंदों) की पारी खेली जिसमें 13 चौके और 10 छक्के शामिल थे।
शतक नहीं अब जड़ना है दोहरा शतक (Vaibhav Suryavanshi Eyes New Record)
वैभव की इस ऐतिहासिक पारी के बाद भी वह संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य अब दोहरा शतक जड़ना है और इसके लिए उन्हें शुभमन गिल से प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि मैंने शुबमन गिल की पारी देखी थी जब उन्होंने टेस्ट में दोहरा शतक और फिर दूसरी पारी में 161 रन बनाए। मुझे लगा कि अगर वो 200 मारने के बाद भी रुकते नहीं, तो मुझे भी आगे खेलने की कोशिश करनी चाहिए थी। मेरे पास भी 20 ओवर बचे थे मैं और टिक सकता था।

रिकॉर्ड बनाने पर क्या बोले सूर्यवंशी
वैभव ने बताया कि जब उन्हें बताया गया कि उन्होंने रिकॉर्ड बनाया है तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि अंकित सर ने बताया कि ये रिकॉर्ड बन गया है, मैं बहुत खुश था। पर टीम के लिए कुछ अच्छा किया, इससे ज्यादा संतोष मिला। वैभव सूर्यवंशी अब अपने अगले लक्ष्य के बारे में सोच चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब मैं कोशिश करूंगा कि अगली बार 200 रन बनाऊं। मैं चाहता हूं कि पूरी 50 ओवर तक टिकूं ताकि टीम को ज़्यादा फायदा हो।
पहला दोहरा शतक जड़ना चाहेंगे वैभव
आज तक किसी भी खिलाड़ी ने यूथ वनडे में दोहरा शतक नहीं बनाया है। इस फॉर्मेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 191 रन है, जो श्रीलंका के हसीथा बोयागोडा ने 2018 में बनाया था। वहीं अगर शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में पहले 269 और फिर 161 रन बनाए, और एक टेस्ट में 430 रन बनाकर इतिहास रच दिया।












Click it and Unblock the Notifications