Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, तोड़ा भारत का ऑल-टाइम रिकॉर्ड!
Vaibhav Suryavanshi breaks all-time Indian record: इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे अंडर-19 टेस्ट मैच में भारत वैभव सूर्यवंशी ने फिर कमाल किया है। बल्लेबाजी के बाद अब वह गेंद से भी इतिहास रचने का काम कर रहे हैं। महज 14 साल और 107 दिन की उम्र में वैभव ने युथ टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Vaibhav Suryavanshi ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
यह शानदार उपलब्धि उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के कप्तान हम्जा शेख को 84 रन पर आउट करके हासिल की। दिलचस्प बात यह है कि यह विकेट उन्हें एक फुल टॉस गेंद पर मिला, जिसे हेनिल पटेल ने कैच कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड झारखंड के मनीषी के नाम था, जिन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 साल की उम्र में अपना पहला युथ टेस्ट विकेट लिया था।

ऐसा करने वाले बने दुनिया के तीसरे खिलाड़ी
वैभव ने न केवल यह भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि वह युथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी भी बन गए। सबसे कम उम्र में यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के महमूद मलिक के नाम है, जिन्होंने 1994 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 13 साल और 241 दिन की उम्र में विकेट लिया था। वैभव सूर्यवंशी सिर्फ गेंदबाज़ी में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाज़ी में भी कमाल कर चुके हैं।
बल्ले से भी रच चुके हैं इतिहास
कुछ दिन पहले ही उन्होंने युथ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाकर सबको चौंका दिया था। सिर्फ 52 गेंदों में शतक बनाकर उन्होंने पाकिस्तान के कमरान गुलाम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 53 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। टेस्ट मैच में भले ही वैभव पहली पारी में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनके अन्य साथी बल्लेबाज़ों ने टीम को मज़बूती दी। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 102 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा विहान मल्होत्रा (67), अभिज्ञान कुंडू (85) और राहुल कुमार (70) ने मिलकर भारत को पहली पारी में 540 रन तक पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications