वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, मयंक ने की हार्दिक पांड्या के क्लब में एंट्री

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में तहलका मचाते हुए धांसू जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने 7 विकेट से मुकाबला आने नाम करते हुए सीरीज में लीड हासिल कर ली है। इस मैच में भारत का छोटा पैकेट वैभव सूर्यवंशी का दबदबा देखने को मिला।

वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए इस बार अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक जमा दिया। 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सूर्यवंशी ने ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने का काम किया। उन्होंने 18 गेंदों में ही अपना अर्धशतक बना दिया।

vaibhav sooryavanshi

वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ वैभव ने सचिन को छोड़ा पीछे

इस फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 15 साल 118 दिन की उम्र में इंटरनेशनल फिफ्टी जड़ने वाले वह पहले क्रिकेटर बन गए हैं। फुल टाइम देशों में इंटरनेशनल फिफ्टी के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 213 दिनों में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में टेस्ट क्रिकेट के दौरान अर्धशतकीय पारी खेली थी। वैभव सूर्यवंशी अब उस कीर्तिमान को तोड़कर आगे बढ़ गए हैं।शाहिद अफरीदी ने भी 16 साल 214 दिनों की उम्र में अर्धशतक जमाया था।

मयंक यादव ने बनाया खास कीर्तिमान

उधर मयंक अग्रवाल ने गेंदबाजी में अपना जलवा बिखेरते हुए पहली गेंद पर ही विकेट हासिल कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया। भारत के लिए टी20 मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा उन्होंने दूसरी बार किया है।उन्होंने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप जैसे प्लेयर्स की लिस्ट में खुद का नाम शामिल करा लिया।

2024 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर मयंक ने विकेट झटका था। आज ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्होंने वही किया है। भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा कारनामा तीन बार किया है। उनके अलावा हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने 2-2 बार पहली गेंद पर विकेट झटका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+