वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बैटिंग कर खेली रिकॉर्ड पारी, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में तहलका मचाने वाली बैटिंग करते हुए रिकॉर्ड पारी खेलकर धमाल मचा दिया। पहले मैच में फिफ्टी जड़ने वाले इस युवा खिलाड़ी ने आज एक बार फिर से गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए चौके-छक्कों की बारिश कर दी।

महज 31 गेंदों में फिफ्टी जड़ने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी नहीं रुके। हालांकि वह शतक के करीब जाकर आउट हो गए लेकिन जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को तोड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनका एक छक्का तो 102 मीटर दूर जाकर गिरा। अभिषेक शर्मा के 2 रन बना आउट होने के बाद सूर्यवंशी ने 81 रनों की पारी खेली।

Vaibhav Sooryavanshi

उनकी इस तूफानी पारी में 4 छक्के और 8 चौके देखने को मिले। हालांकि आज वह थोड़े धीमे खेले लेकिन शॉट वही थे। सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के लिए 49 गेंदों का सामना किया। मधेवेरे ने उनको आउट किया, तब जिम्बाब्वे की टीम ने राहत की सांस ली।

16 से कम उम्र में दो बार इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 रनों की पारी खेलने वाले वह दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बन गए। इस मैच से पहले उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने सभी का ध्यान खींचा था। उसमें उन्होंने फास्टेस्ट लिखा था। कहीं न कहीं उन्होंने अपनी बात को सही साबित करने का काम भी किया।

ईशान किशन पिछले मैच की तरह इस बार कमाल दिखाने में नाकाम रहे। हालांकि उनके बल्ले से भी 29 रनों की पारी आई। यही स्थिति श्रेयस अय्यर के साथ रही। वह 18 गेंदों में 27 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाल लिया।

रिंकू सिंह अंत में क्रीज पर आए और 14 गेंदों में 25 रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने 2 चौके और एक शानदार छक्का जमाया। इस तरह भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 192 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+