वैभव सूर्यवंशी ने फिर दिखाया बल्ले से जलवा, चौकों की बारिश मगर नहीं जड़ा छक्का, वीडियो वायरल
Vaibhav Sooryavanshi: हाल ही में जंगल सफारी और मस्ती के मूड में दिखने वाले वैभव सूर्यवंशी अब वापस काम पर लग गए हैं। वह आगामी मैचों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं और नेट पर पसीना बहा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी नेट सेशन में भी अपने आक्रामक अप्रोच के साथ चलते हैं।
इंस्टाग्राम पर खुद ही उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अटैक करने के साथ डिफेंस पर भी ध्यान दिया गया है। डिफेंस की प्रैक्टिस करने के पीछे भी एक बड़ा कारण है। वह प्रारूप के अनुसार खुद को तैयार करने का प्रयास करते हैं। इस वजह से हर तरह की तैयारी जरूरी समझते हैं। एक शब्द का कैप्शन डालते हुए सूर्यवंशी ने लिखा 'तैयारी'।

दरअसल आगामी मैच वह रेड बॉल में खेलेंगे। इस वजह से थोड़ा रक्षात्मक होने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। सूर्यवंशी ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में खेलने वाले हैं। ईशान किशन की कप्तानी में टीम मैदान पर उतरेगी और सूर्यवंशी को इस टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
अगर किसी कारण से ईशान किशन मैदान से बाहर जाएंगे, तो सूर्यवंशी टीम का जिम्मा सभालेंगे। इंग्लैंड और ज़िम्बाब्वे दौरे पर ईशान किशन उनके साथ ही थे, ऐसे में दोनों को तालमेल बैठाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एक और खास बात यह भी है कि सूर्यवंशी की टीम में मोहम्मद शमी भी हैं।
कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी अगला मैच?
वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में अपना मुकाबला 23 अगस्त से खेलेंगे। ईस्ट जोन का मुकाबला नॉर्थ-ईस्ट जोन से होगा। आईपीएल और इंग्लैंड दौरे के बाद वैभव सूर्यवंशी का कद बढ़ता चला जा रहा है। बैटिंग के बाद अब उनकी लीडरशिप पर सबकी नजरें रहेंगी।
सफेद गेंद क्रिकेट में अपना जलवा दिखाने के बाद रेड बॉल क्रिकेट में उनके पास मौका है। वह दिखा सकते हैं कि अटैक के बाद वह डिफेंस में भी मजबूत हैं। हालांकि उम्मीद कम ही है कि वह ज्यादा देर तक रुककर खेलेंगे। वह नेचुरल गेम पर ही ध्यान देंगे।
ईस्ट जोन की टीम
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और डेनिश दास।


Click it and Unblock the Notifications
