'भैया, खेलूंगा भी वैसे ही', वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक से किया था फ़िल्मी अंदाज में वादा, फिर मैदान पर मचाया गदर

भारतीय क्रिकेट में जब भी निडर बल्लेबाजी की चर्चा होगी, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी का जिक्र जरूर होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में दोनों ने मिलकर ऐसा धमाका किया कि मेजबान टीम संभल ही नहीं पाई। इस तूफानी प्रदर्शन के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है। अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि मैच से एक दिन पहले वैभव ने उनसे फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के मशहूर डायलॉग के अंदाज में एक वादा किया था।

अभिषेक ने मैच के बाद बताया कि अभ्यास सत्र के दौरान वैभव ने उनसे कहा था, 'भैया, खेलूंगा भी वैसे ही।' यह बात फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के चर्चित डायलॉग से प्रेरित थी। वैभव का इरादा साफ था कि इस बार वह अपनी स्वाभाविक आक्रामक शैली में बल्लेबाजी करेंगे और गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाएंगे।

abhishek sharma

पिछले मुकाबले में वैभव ने थोड़ा संभलकर खेलने की कोशिश की थी। टी20 क्रिकेट में उनकी असली ताकत तेजी से रन बनाना है। तीसरे मैच में उन्होंने उसी अंदाज को अपनाया और अपनी बात को मैदान पर सच साबित कर दिया।

पहली गेंद पर चौका, फिर गेंदबाजों की शामत

न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे। दूसरे छोर पर मौजूद अभिषेक ने बताया कि वैभव की पहली गेंद से दिखाई गई आक्रामकता ने उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा दिया।

अभिषेक ने कहा कि जब 190 या 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय सलामी बल्लेबाज पहली गेंद से ही ऐसा आक्रामक रुख दिखाता है, तो दूसरे छोर पर खड़े खिलाड़ी को भी जोश मिलता है। उन्होंने वैभव के योगदान को जीत के लिए बेहद अहम बताया।

पहले विकेट की भागीदारी से ही पलट गया गेम

दोनों की बल्लेबाजी ने दिखा दिया कि कभी-कभी मैदान पर उतरने से पहले किया गया एक छोटा-सा वादा भी मैच की कहानी बदल सकता है। वैभव ने कहा था कि वह उसी अंदाज में खेलेंगे और फिर उन्होंने करके भी दिखा दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी करते हुए 6 ओवर में 118 रन जड़कर मैच का रुख पलट दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+