वैभव सूर्यवंशी ने ज़िम्बाब्वे को दिया ओपन चैलेंज, क्या है वो एक शब्द का मैसेज जिसने मचाया तहलका
Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जब अपना बल्ला चलाते हैं, तो गेंदबाजों को पसीना आने लगता है। अगर वह क्रीज पर टिकते हैं, तो रनों की बारिश ही होती है। ज़िम्बाब्वे दौरे पर खेले गए दो टी20 मैचों में उनका कुछ यही रवैया देखने को मिला है। आज हरारे में तीसरा मैच है।
आज होने वाले तीसरे मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी ने सुर्खियां बटोरी हैं। सोशल मीडिया पर इसके बारे में चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि एक शब्द में अपनी बात लिखते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम को उन्होंने चुनौती देने का काम किया है।

वैभव सूर्यवंशी ने पोस्ट की स्टोरी
वैभव ने लिखा है फास्टेस्ट (Fastest)। इसके साथ खुद का फोटो भी लगाया है, इसमें उनके हाथ में बल्ला है। फास्टेस्ट का मतलब सबसे तेज होता है। फैंस मान रहे हैं कि वह अंतिम टी20 मैच में रविवार को तूफानी अंदाज दिखाने वाले हैं और बल्ला तलवार की तरह चलेगा।
क्या है उनकी बात के मायने?
यह भी सवाल है कि क्या वह सबसे तेज फिफ्टी या शतक की बात कर रहे हैं। यहां अगर चीजों को समझने का प्रयास करें, तो शायद वह सबसे तेज फिफ्टी की बात कर रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी युवराज सिंह ने 12 गेंदों में जमा डाली थी।
सूर्यवंशी शायद सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का प्रयास करेंगे। इस सीरीज के पहले गेम में उनका बल्ले से 18 गेंदों में फिफ्टी आई थी। अब वह उससे कम गेंदों में यह कारनामा करने का प्रयास करेंगे। हरारे में दूसरे मैच में भी उन्होंने बल्ला चलाया था लेकिन 9 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए थे।
लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया था रिकॉर्ड
श्रीलंका में भारत ए के लिए खेलते हुएवैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए की सबसे तेज फिफ्टी जड़कर तहलका मचा दिया था। उस मैच में उनके बल्ले से महज 11 गेंदों में अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। वैभव सूर्यवंशी की क्षमता को देखते हुए कह सकते हैं कि वह किसी भी गेंदबाजी को तहस-नहस कर सकते हैं।
ज़िम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम ने दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है, आज इस सीरीज का अंतिम मैच है। इसमें जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप का प्रयास रहेगा। भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार कोई सीरीज अपने नाम की है।


Click it and Unblock the Notifications
