वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में शामिल, BCCI ने की मजबूत टीम की घोषणा
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की टीमों की घोषणा जारी है, भारत की अलग-अलग टीमों को इंग्लैंड में खेलने के लिए जाना है। इस बीच इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को चुना गया है। आईपीएल के बाद अब वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में खेलते हुए देखा जाएगा।
बीसीसीआई ने टीम के घोषणा करते हुए बताया की एब सामने आया कि इंग्लैंड जाने वाली अंडर 19 टीम में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। दौरा 24 जून से 23 जुलाई, 2025 तक निर्धारित है। इस दौरे में एक 50 ओवर का वार्म-अप मैच होगा। उसके बाद पांच मैचों की युवा एकदिवसीय सीरीज और दो बहु-दिवसीय मैच शामिल हैं।

भारतीय अंडर 19 टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। उनको हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलते हुए देखा गया था। वैभव सूर्यवंशी भी आईपीएल से होते हुए इंग्लैंड जाने वाले हैं। टीम में पांच स्टैंडबाय प्लेयर्स को भी रखा गया है।
आईपीएल में पहली बार खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचा दिया था। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने रिकॉर्ड 35 गेंदों में सैकड़ा जमा दिया था। इस सीजन उनको रॉयल्स के लिए कुल 7 मैचों में खेलने का मौका मिला था। इस दौरान एक शतक और एक फिफ्टी की मदद से वैभव ने 252 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 206 से ऊपर का रहा।
इंग्लैंड दौरे पर भारत की कई टीमें दौरा कर रही हैं, उनमें सीनियर टीम के अलावा भारत ए और अंडर 19 टीम शामिल है। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला टीम भी इंग्लैंड दौरे पर जा रही है, सभी टीमों का दौरा जून में ही है।
अंडर 19 भारतीय टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अम्ब्रीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद इनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह












Click it and Unblock the Notifications