6,6,6,6,6,6,6! वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की बारिश से तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, रहम की भीख मांगते दिखे गेंदबाज

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने तबाही मचाने वाली बैटिंग कर दिल जीत लिया। इसके साथ ही रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया।

पिछले मुकाबले में 8 रन बनाने वाले वैभव इस बार पूरी तरह अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पारी की शुरुआत की और काफी धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। खराब गेंदों का इंतजार करने के बाद उन्होंने मौके मिलते ही तेजी से रन बटोरे।

Vaibhav Sooryavanshi

42 गेंदों में अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास

वैभव की पारी का सबसे खास पल उनका अर्धशतक रहा। उन्होंने केवल 42 गेंदों में पचास रन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने दिलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वैभव ने यह उपलब्धि 15 साल और 157 दिन की उम्र में हासिल की। उन्होंने 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने वाले लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इतनी कम उम्र में इस प्रतिष्ठित घरेलू इवेंट में ऐसा रिकॉर्ड बनाना उनकी प्रतिभा को दर्शाता है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दूसरा अर्धशतक

यह वैभव का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दूसरा अर्धशतक भी है। इससे पहले उन्होंने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में बिहार की ओर से खेलते हुए मेघालय के खिलाफ केवल 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

आठ रन से चूक गया पहला दिलीप ट्रॉफी शतक

वैभव की नजर अब अपने पहले दलीप ट्रॉफी शतक पर थी, लेकिन उनकी शानदार पारी 92 रन पर समाप्त हो गई। वह शतक से महज आठ रन दूर रह गए। शतक भले ही पूरा नहीं हो सका, लेकिन इस पारी ने उनकी बल्लेबाजी की परिपक्वता जरूर दिखाई। 7 छक्कों के अलावा उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके भी जमाए।

कप्तानी में भी दिखाई समझ

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी में भी हाथ आजमाया। ईशान किशन चोटिल होकर जब मैदान से बाहर थे, तब उपकप्तान होने के नाते वह कप्तान की भूमिका में थे। एक शानदार डीआरआस लेकर वह सोशल मीडिया पर छा गए। तीन सेकंड पहले उन्होंने रिव्यू लेकर मैदानी अंपायर के फैसले को बदलवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+