इस मुस्लिम क्रिकेट के प्यार में दीवानी हो गई थीं ये हसीना, शादी के लिए बदला धर्म! जानें फिर क्या हुआ?

Usman Khawaja Wife Rachel Khawaja: एशेज सीरीज को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 11 दिनों के अंदर अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को अपने नाम किया। एडिलेड में खेले गए तीसरे मैच में उस्मान ख्वाजा को टीम में सरप्राइज एंट्री मिली। ख्वाजा को एडिलेड टेस्ट में पारी की शुरुआत करने का मौका नहीं मिला। वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 82 रन जड़कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

उस्मान ख्वाजा की लव स्टोरी (Usman Khawaja Wife Rachel Khawaja)

बल्ले से धमाल मचाने वाले उस्मान ख्वाजा की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। स्मान ख्वाजा की पत्नी सिडनी में जन्मीं रेचल ख्वाजा (पहले रेचल मैक्लेलेन) आज क्रिकेट फैंस के बीच एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह मीडिया और बिजनेस की दुनिया में भी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। इसके अलावा बतौर मां भी अपनी जिम्मेदारी बखूभी निभाती रही हैं।

Usman Khawaj 1

शादी से पहले अपनाया इस्लाम धर्म

उस्मान और रेचल की मुलाकात साल 2015 में हुई थी, जब वे दोनों यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। तीन साल तक एक-दूसरे को समझने के बाद अप्रैल 2018 में इस कपल ने शादी कर ली। रेचल के जीवन का सबसे बड़ा और निजी फैसला उनका इस्लाम धर्म अपनाना था। कैथोलिक परिवार में जन्मीं रेचल ने शादी से पहले स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया। उन्होंने हमेशा स्पष्ट किया है कि यह उनका अपना स्वतंत्र फैसला था और इसके लिए उन पर कोई दबाव नहीं डाला गया था।

साल 2018 में हुई थी शादी

साल 2017 में उनका निकाह हुआ और फिर 2018 में औपचारिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। रेचल केवल घर तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने 'यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स' से मार्केटिंग में डिग्री हासिल की है। मौजूदा समय में वह 7Cricket में एक रिपोर्टर के रूप में काम करती हैं और साथ ही बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। वह खेल के प्रति अपने जुनून और प्रोफेशनल लाइफ को बखूबी बैलेंस करती हैं।

उस्मान और रेचल की दो प्यारी बेटियां आयशा राहिल और आयला फोजिया हैं। रेचल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों और उस्मान के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अक्सर स्टेडियम में अपनी बेटियों के साथ उस्मान का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आती हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की दोहरी नागरिकता रखने वाली रेचल फैंस के बीच भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+