Asia Cup 2022: वीवीएस लक्ष्मण के टीम इंडिया से जुड़ने का मतलब जीत की 100% गारंटी, आंकड़े दे रहे गवाही

एशिया कप 2022 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में 28 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ेगी।

नई दिल्ली, 25 अगस्त: एशिया कप 2022 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में 28 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के कारण वह अभी टीम के साथ यूएई रवाना नहीं हुए हैं। द्रविड़ की अनुपस्थिति में बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कोच वीवीएस लक्ष्मण को ही दुबई भेज दिया है। वह एशिया कप में भारत के अंतरिम हेड कोच होंगे। एनसीए प्रमुख इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी भारतीय टीम के कार्यवाहक कोच थे। कोचिंग में लक्ष्मण का रिकॉर्ड काफी शानदार है।

लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

हाल ही में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के लिए वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कप्तान थे। उनकी कोचिंग में भारत ने जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप किया था। इससे पहले हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने आयरलैंड का दौरा किया था। इस दौरे पर भी लक्ष्मण भारतीय टीम के कोच थे। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। हाल ही में भारत ने इंग्लैंड का दौर किया था। 5 जुलाई को टेस्ट मैच खत्म हुआ था जबकि 7 जुलाई को पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। ऐसे में दोनों सीरीजों के बीच कम समय होने के कारण पहले टी20 के लिए भारत के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण थे। भारत ने इस मैच को 10 विकेट से जीता था। यानी लक्ष्मण की कोचिंग में जीत की 100 प्रतिशत गारंटी रहती है।

अंतरिम हेड कोच होंगे वीवीएस

अंतरिम हेड कोच होंगे वीवीएस

बुधवार को बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा था, एनसीए के हेड वीवीवीएस लक्ष्मण यूएई में खेले जाने वाले आगामी एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया के अंतरिम मुख्य कोच होंगे। लक्ष्मण, जिन्होंने जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम के साथ यात्रा की, राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में टीम की तैयारी की देखरेख करेंगे। यूएई रवाना होने से पहले द्रविड की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। द्रविड की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा उन्हें मंजूरी दी जाएगी। जिम्बाब्वे से वीवीएस लक्ष्मण, केएल राहुल, दीपक हुड्डा और आवेश खान दुबई पहुंचे हैं।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया

एशिया कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान। वहीं तीन रिजर्व खिलाड़ी भी हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+