"उन सबको खिलाने का क्या फायदा," रोहित शर्मा ने देश से पहले आईपीएल की भूख वालों को मारा जोरदार ताना

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ कई सीनियरों के नहीं होने पर भी भारतीय टीम ने सीरीज जीत ली। रांची में चौथा टेस्ट जीतकर भारत ने सीरीज सील कर दी। हालांकि अभी एक मुकाबला और खेला जाना है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने जीत के बाद एक अहम बात कही।

रोहित शर्मा ने उन खिलाड़ियों के ऊपर तंज़ कसा है जो टीम से बाहर रहकर टेस्ट खेलने को महत्व नहीं देते हैं। रोहित शर्मा ने टेस्ट खेलने की भूख होना अहम माना। फ़िलहाल टीम इंडिया से बाहर ईशान किशन और हार्दिक पांड्या हैं। दोनों को आईपीएल की तैयारी करते हुए देखा गया था।

rohit sharma

प्रेस वार्ता में रोहित ने कहा कि देखो जिनको टेस्ट क्रिकेट की भूख नहीं है, वो देखकर ही पता चल जाता है। उन सबको खिलाने का क्या फायदा फिर? इस टीम में जो भी है उनके अंदर भूख नहीं है, ऐसा मुझे नहीं लगता है। जो खिलाड़ी यहाँ हैं और नहीं भी हैं, वो सब खेलना चाहते हैं।

रोहित ने आगे कहा कि मुख्य बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट में आपको मौके कम ही मिलते हैं। अगर आप इनका फायदा नहीं उठाते, तो आपको जाना चाहिए। रोहित ने यह भी साफ़ कर दिया कि टीम मैनेजमेंट उनको ही मौका देगा जो टेस्ट खेलने की भूख दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए आईपीएल अच्छा फ़ॉर्मेट है लेकिन यह (टेस्ट) सबसे मुश्किल फ़ॉर्मेट है। आपको जीतने के लिए काफी मेहनत करनी होती है। पिछली तीनों जीत आसानी से नहीं आई है। गेंदबाजों को लम्बे स्पेल करने पड़े हैं। बल्लेबाजों को मैदान पर जाकर पिसना पड़ा है। यह काफी मुश्किल काम है।

रोहित शर्मा का कमेन्ट ऐसे समय में आया है, जब कुछ चीजें सामने आईं। यह देखा गया था कि कई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई ने भी साफ़ कहा था कि रणजी ट्रॉफी में आपको खेलना होगा लेकिन कुछ खिलाड़ियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

ईशान किशस और श्रेयस अय्यर दोनों टीम से बाहर हैं लेकिन रणजी में नहीं खेले। हार्दिक पांड्या फिटनेस के लिए बैटिंग और गेंदबाजी करते हुए देखे गए हैं लेकिन उनकी तैयारी सिर्फ आईपीएल के ऊपर ही फोकस दिखा रही है। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट खेलने का जुनून कम दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+