लॉर्ड्स टेस्ट में अंपायर को हुआ मोतियाबिंद? भारत के खिलाफ घटिया फैसलों से उठे निष्पक्षता पर सवाल
IND vs ENG: इंग्लैंड और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अंपायरिंग सवालों के घेरे में रही है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में चौथे दिन कुछ ऐसा हुआ, जिससे टीम इंडिया को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया से आने वाले अंपायर पॉल राइफल की निष्पक्षता के ऊपर भी सवाल खड़े हुए हैं।
भारत के खिलाफ आए कुछ फैसलों के बाद टीम इंडिया के फैन्स भड़क उठे और सोशल मीडिया पर एक अभियान चला दिया। चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम की बैटिंग के दौरान आया फैसला काफी सवालों के घेरे में रहा। हालांकि गिल ने इसे लेकर तत्परता और सूजबूझ दिखाई।

गिल को विकेटों के पीछे आउट देकर अंपायर ने अपना निर्णय सुना दिया लेकिन रिव्यू में दिखाई दिया कि गेंद काफी दूर थी और बल्ला करीब नहीं था। इसके बाद टीवी अंपायर ने इस निर्णय को बदल दिया और इंग्लैंड का जश्न फीका पड़ गया। गेंद से बल्ला काफी दूर होने के बावजूद अंपायर ने यह निर्णय देकर खुद के ऊपर ही सवाल खड़े कर दिए।
इससे पहले जो रूट के मामले में अजीबोगरीब स्थिति पैदा हुई थी। अंपायर ने सिराज के गेंद पर रूट को नॉट आउट करार दिया, इसके बाद रिव्यू में गेंद पिच लाइन में हुई थी और पाँव पर लगी। अंपायर ने आउट नहीं दिया और रिव्यू में यह अंपायर्स कॉल हो गया, इस वजह से रूट बच गए। इन दोनों फैसलों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने बवाल मचा दिया और अंपायरों की निष्पक्षता पर सवाल उठाया। कई लोगों ने कहा कि लॉर्ड्स में अंपायरिंग घटिया स्तर वाली रही है।
तकनीक के ऊपर भी सवाल उठे और सुनील गावस्कर ने ऑन एयर बोल दिया कि गेंद लेग स्टम्प को टच नहीं कर रही थी बल्कि इसे उखाड़कर दूर फेंक रही थी। बॉल ट्रेकिंग पर हर किसी ने हैरानी जताई और कहा कि यह स्टम्प में जाकर लगती हुई दिखाई दे रही थी।












Click it and Unblock the Notifications