UAE vs WI ODI: वेस्टइंडीज ने किया यूएई का 3-0 से सूपड़ा साफ, डेब्यू मैच में ही ओपनर ने खेली धाकड़ पारी

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर तीसरे वनडे मुकाबले में मेजबान टीम को हराते हुए इस श्रृंखला में क्लीन स्वीप कर दिया है।

UAE vs WI ODI

वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम ने संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर यूएई के खिलाफ क्लीन स्वीप कर दिया है। तीसरे मुकाबले में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम ( Sharjah Cricket Stadium) पर यूएई (UAE) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.1 ओवर में 184 रन बनाए, जिसको वेस्टइंडीज ने 35.1 ओवर में 185 रन बनाकर हासिल कर लिया।

इस दौरान एलिक असांजे ने अपने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ा और टीम को जिताने में मदद की। ओपनिंग बल्लेबाज ने केवल 45 गेंदों पर 9 चौके व तीन छक्के लगाते हुए 65 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शामारा ब्रूक्स ने 39 रन बनाए। कप्तान रोस्टन चेस 32 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले इस मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और उनके ओपनर मोहम्मद वसीम ने 34 गेंदों पर 42 रनों की अच्छी पारी खेली की। विकेटकीपर बल्लेबाज अरविंद ने 75 गेंदों पर 70 रनों की एक शानदार पारी खेली।

रमीज शहजाद ने भी 27 रन बनाए, लेकिन लोअर मिडल ऑर्डर पूरी तरह फेल साबित हुआ। जिसके चलते यूएई की टीम बहुत जल्द ऑल आउट भी हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से केविन सिंक्लेयर ने 7.1 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए।

सिंक्लेयर को प्लेयर ऑफ मैच और ब्रेडन किंग को प्लेयर ऑफ सीरीज अवॉर्ड दिया गया। इस सीरीज में ब्रेंडन किंग ने दो मैचों में 176 रन बनाए जिसमें उनका औसत 88 और स्ट्राइक रेट 96.7 रहा। वे श्रंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। यूएई के अरविंद तीन मैचों में 48.67 की औसत से 146 रन बनाने में कामयाब रहे और वे दूसरे स्थान पर रहे। इस बल्लेबाज पर आगे भी नजर रहेगी।

सबसे ज्यादा विकेट के मामले में वेस्टइंडीज के यानिक केरिया ने 3 मैचों में 5 विकेट हासिल किए जिसमें उनका औसत 19.60 रहा। यूएई के अयान अफजल खान ने भी तीन मैचों में इतने ही विकेट हासिल किए लेकिन उनका औसत 24.20 रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+