NZ vs UAE: यूएई ने पहले टी20 में छुड़ाये न्यूजीलैंड के पसीने, टिम साउदी ने बड़ा उलटफेर टाला
New Zealand vs UAE: युएई दौरे पर खेलने गई न्यूजीलैंड की टीम को पहले टी20 मैच में जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। न्यूजीलैंड ने मुकाबला 19 रनों से जीता लेकिन यूएई ने टक्कर दी। पहले खेलकर कीवी टीम ने 6 विकेट पर 155 रन बनाए, जवाब में यूएई 136 रन बनाकर आउट हो गई। टिम साउदी की गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को बचा लिया।
टॉस जीतकर यूएई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। कीवी ओपनर बल्लेबाज चैड बोवेज बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद डैन क्लीवर भी चलते बने। वह महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

कुछ देर बाद ही चैपमैन 15 रन बनाकर आउट हो गए। एक के बाद एक विकेट गिर रहे थे लेकिन न्यूजीलैंड के लिए टिम साइफर्ट ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमा दी। वह 34 गेंदों का सामना कर 55 रन बनाकर आउट हुए। बाद में कुछ अन्य बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया।
जेम्स नीशम 22 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। मैकोंची ने निचले क्रम से 24 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों की नाबाद पारी खेली। रचिन रविन्द्र ने 11 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए और टीम को 6 विकेट पर 155 रनों तक पहुंचा दिया। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी और बासिल हमीद ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए यूएई की खराब शुरुआत रही। ओपनर मुहम्मद वसीम बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद वृत्य आनन्द 13 और आसिफ खान 13 रन बनाकर चलते बने। अंश टंडन भी 12 रन बनाकर चलते बने। विकेट पतन के बीच आर्यंश शर्मा ने धाकड़ बल्लेबाजी की।
आर्यंश ने फिफ्टी जड़ते हुए यूएई की जीत के आसार बना दिए। जब तक वह क्रीज पर थे, मुकाबला यूएई की तरफ दिख रहा था। वह 43 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हो गए। निचले क्रम से अली नसीर ने 16 रन बनाए और आउट हो गए। यहाँ से कीवी टीम ने पकड़ बनाई। अंतिम दो ओवर में यूएई को जीतने के लिए 24 रनों की दरकार थी। अंत में मेजबान टीम 6 विकेट पर 136 रन बनाकर आउट हो गई। टिम साउदी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी बार 5 विकेट झटके, उन्होंने 25 रन खर्च किये और बड़ा उलटफेर टाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications