यूएई ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को टी20 में बुरी तरह हराकर किया उलटफेर

UAE vs New Zealand: यूएई ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। दुबई में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज कर यूएई ने सीरीज में बराबरी कर ली। पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 8 विकेट पर 142 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए यूएई ने 3 विकेट पर 144 रन बनाकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

टॉस जीतकर यूएई ने कीवी टीम को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। यह फैसला सही साबित हुआ। टिम साइफर्ट 7 और मिचेल सैंटनर 1 रन बनाकर आउट हो गए। यह क्रम यहीं नहीं रुका, क्लीवर बिना खाता खोले आउट हो गए। बोवेज 21 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

uae vs new zealand

विकेट पतन के बीच न्यूजीलैंड की टीम को चैपमैन ने संभाल लिया। उन्होंने क्रीज के एक छोर पर पर खड़े होकर रह बनाए और टीम को संकट से बाहर निकालने का काम किया। जेम्स नीशम ने भी 21 रनों की पारी खेली।

चैपमैन अंत तक क्रीज पर रहे और 46 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। कीवी टीम ने 8 विकेट पर 142 रनों का स्कोर हासिल किया। यूएई के लिए अयान खान ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा जवादुल्लाह ने 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए यूएई की खराब शुरुआत रही। पिछले मैच में फिफ्टी जड़ने वाले आर्यंश शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। वृत्य अरविन्द ने कुछ बेहतरीन शॉट जड़े लेकिन वह भी 25 रन बनाकर चलते बने। मुहम्मद वसीम ने तेजी से बल्लेबाजी की।

वसीम ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए यूएई को मजबूती प्रदान की और फिफ्टी जड़ी। वह खतरनाक लग रहे थे लेकिन सैंटनर ने 55 के निजी स्कोर पर उनको आउट कर कीवी टीम को राहत प्रदान की। यहाँ से आसिफ खान ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 29 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। उनके साथ बासिल हमीद ने नाबाद 12 रन बनाकर यूएई को सोलहवें ओवर में 7 विकेट से जीत दिला दी। इस तरह यूएई ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। यूएई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड को पहली बार हराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+