U19 World Cup: भारत को मिली हार, फिर भी उदय सहारन ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने पहले कप्तान
U19 World Cup 2024, India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने लीग मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम जीतने में नाकाम रही।
उदय सहारन का चला बल्ला
भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारन ने भी इस वर्ल्ड कप में बल्ले का दम दिखाया। इस टूर्नामेंट में खेले 7 मैचो में उनके बल्ले से 56.71 की शानदार औसत से 397 रन निकले। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतकीय पारी भी खेली।

फाइनल में रहे फ्लॉप
लेकिन जब भारतीय टीम को सबसे अधिक अपने कप्तान से रनों की उम्मीद थी तो वह फ्लॉप रहे। फाइनल मुकाबले में उदय सहारन डबल डिजिट का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इस टूर्नामेंट में उदय सहारन पहली बार 10 से कम रनों के स्कोर पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उदय सहारन के आउट होते ही भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो गई।
उदय सहारन ने रचा इतिहास
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भले ही हार का सामना करना पड़ा हो। लेकिन कप्तान उदय सहारन ने अपनी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। उदय सहारन अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में टॉप स्कोरर रहने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। हालांकि, उदय सहारनपुर से पहले भी चार भारतीयों ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया था। लेकिन इनमें से कोई भी खिलाड़ी टीम का कप्तान नहीं था। ऐसे में उदय सहारन ऐसा करने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं।
इन बल्लेबाजों का रहा है जलवा
भारत की तरफ से अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक एडिशन में सबसे अधिक रन बनाने की लिस्ट में शिखर धवन सबसे ऊपर हैं। साल 2004 में शिखर धवन ने भारत के लिए सबसे अधिक 505 रन बनाने का काम किया था। वहीं साल 2006 में चेतेश्वर पुजारा ने भारत की तरफ से खेलते हुए सबसे अधिक 349 रन बनाए थे। जबकि साल 2008 में तन्मय श्रीवास्तव ने 262 रनों का योगदान दिया था।
वहीं यशस्वी जायसवाल ने साल 2020 में 400 रनों का आंकड़ा छूआ था। साल 2024 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तान उदय सहारन ने 397 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications