मुंबई के खिलाफ रणजी मैच में बिहार की 2 टीमें मैदान पर आई, बवाल के कारण शुरू नहीं हुआ मुकाबला

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के दौरान बिहार और मुंबई के बीच पटना में मुकाबला खेला जाना था, पहले ही दिन (5 जनवरी को) बवाल देखने को मिला। पटना के मोईन उल हक स्टेडियम में एक अजीब सी स्थिति पैदा हो गई। बिहार की तरफ से खेलने के लिए दो अलग-अलग टीमें मैदान पर आ गई।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बिहार क्रिकेट संघ के दो गुटों की लड़ाई मैदान पर भी आ गई। अधिकारियों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली और मामला काफी बढ़ गया। इसे देखते हुए पुलिस को बीच में आकर मामला शांत करना पड़ा। मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो पाया।

bihar and mumbai

एक टीम बिहारी क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी द्वारा चुनी गई थी. दूसरी टीम सचिव अमित कुमार की थी। दोनों टीमों के आने से मामला बिगड़ना ही था। पुलिस के होने की वजह से मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया और मुकाबला 1 बजे शुरू हुआ।

सचिव अमित कुमार को निलंबित बताते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हमने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की टीम चुनी है, वह सही है। हमारा एक खिलाड़ी (साकिब) आईपीएल में भी चुना गया है। इस पर अमित कुमार ने कहा कि मैं चुनाव जीतकर सचिव बना हूं, कोई निलंबित नहीं कर सकता। अध्यक्ष टीम कैसे चुन सकता है। बीसीसीआई में रोजर बिन्नी को किसी ने टीम की घोषणा करते हुए देखा है क्या?

बाद में बीसीए के ओएसडी पर हमला करने का आरोप लगाते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज जारी की। इसमें यह भी कहा गया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस बवाल की वजह से मुकाबला शुरू नहीं हुआ। 9 बजे से होने वाला मुकाबला दोहपर 1 बजे जाकर शुरू हो पाया। लम्बे समय बाद बिहार में क्रिकेट का पहला ही दिन बवाल के साथ गुजरा। मुकाबला शुरू हुआ, तो बिहार ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी करने बुलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+