RCB vs SRH: ट्रेविस हेड सबसे तेज IPL शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में शामिल, जानिए कौन है टॉप पर

RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला ले लिया और यह गलत साबित हो गया। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। ट्रेविस हेड ने तूफानी बल्लेबाजी की।

हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने धमाका करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए बॉल को सिर्फ सीमा रेखा से बाहर भेजने में ही दिलचस्पी दिखाई। हेड के बल्ले से एक रिकॉर्ड शतकीय पारी देखने को मिली।

travis head

हेड ने चौके और छक्कों से बारिश करते हुए महज 39 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में खुद का नाम शामिल करा लिया। हेड से पहले 3 ही बल्लेबाज सबसे तेज शतक जमा पाए हैं, हेड लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं।

साल 2013 में क्रिस गेल ने आरसीबी से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंदों में शतक जमा दिया था। उनके बाद युसूफ पठान का नाम आता है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से मुंबई इंडियंस खिलाफ खेलते हुए 37 गेंद में शतक जमा दिया। पठान ने साल 2010 में शतक जड़ा था।

इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर डेविड मिलर का नाम है। मिलर ने साल 2013 में पंजाब के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 38 गेंद में शतक जड़ा था। ट्रेविस हेड इस रिकॉर्ड को तोड़ने से एक गेंद चूक गए। पांचवें स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट का नाम है। गिलक्रिस्ट ने मुंबई के खिलाफ 2008 में 42 गेंद में शतक जड़ा था। तब वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल रहे थे।

हेड ने अपना शतक चौके से पूरा किया और जश्न भी खास अंदाज में मनाया। उन्होंने अपना हेलमेट उतारा और इसे बल्ले से हैंडल पर रख दिया। इसके बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+