रमज़ान के महीने में क्रिकेट जगत के लिए बेहद दुःखद खबर, रोज़ा रखकर खेल रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी की मैदान पर मौत

इस्लाम में रमज़ान का महीना पावन माना जाता है और इस दौरान धर्म को मानने वाले रोज़ा रखते हैं, जो एक उपवास है। दिन भर बिना कुछ खाए रहने के बाद शाम को इफ्तारी में खाना खाकर रोज़ा खोला जाता है। इस बीच रोज़ा रखने की वजह से क्रिकेटर की मौत हो गई।

पाकिस्तानी मूल का यह क्रिकेटर रोज़ा रखकर क्रिकेट खेल रहा था और शरीर पर इसका असर पड़ने से मैदान पर ही मौत हो गई। क्रिकेट जगत के लिए यह बेहद दुःख भरी खबर है। पाकिस्तानी मूल के इस खिलाड़ी का नाम जुनैद खान है। घटना शनिवार की है।

pakistani cricketer
Photo Credit: AI जनरेटेड सांकेतिक फोटो

दरअसल पाकिस्तानी मूल का यह क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया में खेल रहा था। वह 40 डिग्री तापमान के दौरान खेलने से उनकी मौत हो गई। जुनैद खान मैदान पर ही गिर पड़े और उनकी वहीं मौत हो गई। कॉनकोर्डिया कॉलेज में मुकाबले के दौरान यह घटना हुई। हालांकि तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी और जुनैद की मृत्यु हो गई।

ऑस्ट्रेलिया में इस समय गर्मी बहुत होती है, इसी वजह से वहां इंटरनेशनल मैचों के लिए भी इस समय को उपयुक्त नहीं माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया की टीम फ़िलहाल किसी भी देश से मुकाबले नहीं खेल रही है। इतनी गर्मी में रोज़ा रखकर खेलने के बारे में फैसला लेने से पहले स्थिति को देखना जरूरी है।

जुनैद पहले पाकिस्तान में ही रहते थे लेकिन बाद में पाकिस्तान का रुख कर लिया था। साल 2013 से नौकरी के लिए वह एडिलेड चले गए थे और वहां क्रिकेट में हाथ आजमाया। हालांकि फील्ड के दौरान वह पानी पी रहे थे लेकिन खाना कुछ नहीं खाया था।

हाल ही में रोज़ा नहीं रखने पर मोहम्मद शमी को निशाना बनाया गया था। दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच के दौरान शमी को बाउंड्री लाइन पर पानी पीते हुए देखा गया था। इसके बाद मौलानाओं ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी थी। बहुत लोगों ने शमी का सपोर्ट किया था।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+