IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बारिश का खलल, इंग्लैंड ने जीता टॉस
India vs England Toss: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में बारिश का खलल देखने को मिला है। सुबह से ही गयाना में बारिश हो रही है। हालांकि बीच में बारिश रुकी है लेकिन नियमित अन्तराल पर यह बाधा जारी रही है। टॉस के समय से ठीक पहले बारिश रुकी।
अम्पायरों ने भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाकर कप्तान रोहित शर्मा से बात की थी। ग्राउंड को तैयार करने में समय लगने की वजह से टॉस में देरी देखने को मिली है। इस मुकाबले से पहले ही अनुमान था कि बारिश से मैच देरी से शू होगा और अब वही देखने को मिला है।

शायद अम्पायरों ने गीले आउटफील्ड के बारे में चर्चा की होगी। इसके बाद टॉस में देरी का फैसला हुआ। ग्राउंड पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद ही टॉस किया जा सकेगा। हालांकि गयाना का ड्रेनेज अच्छा है। जल्दी ही मैदान को तैयार करने का प्रयास करते हुए खेल शुरू किया गया।
जहाँ तक ओवर काटने की बात है, तो यह संभव नहीं दिख रहा क्योंकि समय काफी है। आईसीसी ने इस मैच को आयोजित करने के लिए 250 मिनट का समय रखा हुआ है। 4 घंटे और 10 मिनट तक भी खेल शुरू होने की संभावना होगी, तो ऐसा किया जाएगा। कम से कम 10 ओवरों का खेल होना जरूरी है।
सुबह से ही बारिश के कारण ग्राउंड्समैन को मेहनत करनी पड़ी है। कवर्स ढकने और उतारने का सिलसिला देखने को मिला है। इससे पहले जब बारिश रुकी थी, उस समय पिच पर लगा कवर हटाया गया था और टीमों को इसे दिखाया गया था, बारिश के बाद इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग करने बुलाया।












Click it and Unblock the Notifications