क्रिकेट की दुनिया में किस लीग का भौकाल? Prize Money में सबसे आगे ये फ्रेंचाइजी, लिस्ट में IPL और PSL का भी नाम
क्रिकेट की दुनिया में लीग्स का भौकाल बढ़ता जा रहा है, जहां बड़ी प्राइज मनी आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। IPL और PSL जैसे नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, जो खिलाड़ियों को शानदार इनाम की पेशकश करते हैं। इन लीग्स ने क्रिकेट को ग्लोबल इवेंट बना दिया है, जहां हर खेल और बड़ा खेल होता जा रहा है।
भारत की आईपीएल फ्रेंचाइजी दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे महंगी टी20 लीग के रूप में प्रसिद्ध है। अन्य उल्लेखनीय लीगों में पाकिस्तान की पीएसएल (PSL), ऑस्ट्रेलिया की बीबीएल (BBL), वेस्टइंडीज की सीपीएल (CPL), साउथ अफ्रीका की एसए टी20 लीग (SA20) और बांग्लादेश की बीपीएल (BPL) शामिल हैं। प्रत्येक लीग की अपनी अनूठी विशेषताएं हैं, लेकिन कौन सी लीग सबसे अधिक पुरस्कार राशि प्रदान करती है? आइए जानते हैं।

1-इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)
आईपीएल 2024 की इनामी राशि 46.5 करोड़ रुपये थी। चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 करोड़ रुपये मिले। दूसरे स्थान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद को 13 करोड़ रुपये मिले। राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ रुपये के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चौथे स्थान के लिए 6.5 करोड़ रुपये कमाए।
2-साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20)
SA T20 लीग 2025 का कुल पुरस्कार पूल 70 मिलियन रैंड यानी करीब 33 करोड़ 36 लाख रुपए था। विजेता टीम एमआई केपटाउन को 34 मिलियन रैंड यानी करीब 16.2 करोड़ रुपए मिले। उपविजेता सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 16.25 मिलियन रैंड यानी 7.75 करोड़ रुपए मिले। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 4.24 करोड़ रुपए और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 3.74 करोड़ रुपए मिले।
3-पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)
पीएसएल 2024 में इस्लामाबाद यूनाइटेड विजयी हुई और उसे 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (लगभग 4.13 करोड़ रुपये) का पुरस्कार मिला। उपविजेता टीम मुल्तान सुल्तान्स को 5.6 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (लगभग 1.6 करोड़ भारतीय रुपये) मिले।
4-कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL)
वेस्टइंडीज में होने वाली कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) पुरस्कार राशि के मामले में बांग्लादेश प्रीमियर लीग से आगे है। विजेता टीम को 1 मिलियन डॉलर मिलते हैं, जो लगभग 8.77 करोड़ रुपये होते हैं। हालांकि, CPL, आईपीएल और SA20 के अलावा PSL से मौद्रिक पुरस्कारों के मामले में पीछे है।
5-बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL)
वर्ष 2024-25 के लिए बीपीएल की कुल पुरस्कार राशि लगभग 5.31 करोड़ बांग्लादेशी टका (लगभग 3.77 करोड़ रुपये भारतीय रुपये) थी। टूर्नामेंट विजेताओं को लगभग 2.5 करोड़ बांग्लादेशी टका (लगभग 1.79 करोड़ रुपये भारतीय रुपये) दिए गए। उपविजेता टीम को लगभग 1.5 करोड़ बांग्लादेशी टका (लगभग 1.07 करोड़ रुपये भारतीय रुपये) का पुरस्कार मिला।
6-बिग बैश लीग (BBL)
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में 500,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर या लगभग 2.74 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications