World Cup 2023: आखिर चार सालों से क्यों नहीं सुलझ रही नंबर चार की गुत्थी, रेस में शामिल हैं ये नाम

World Cup 2023 team india updates: आईसीसी वर्ल्‍ड कप 2023 से पहले एक बार फिर भारतीय टीम के सामने नंबर चार की चुनौती है। साल 2019 के दौरान भारत ने विजय शंकर को भारतीय टीम में शामिल कर सभी को हैरान कर दिया था। इस साल भारत को फिर नंबर चार के बल्लेबाज की तलाश है। लंबे समय से नंबर चार के लिए भारतीय बल्लेबाज की खोज जारी है।

रोहित ने कही यह बात: कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में कहा था कि साल 2017 में युवराज सिंह ने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था और तब से लेकर अब तक भारत को नंबर चार के लिए कोई प्रोपर बल्लेबाज नहीं मिल सका है। साल 2021 से लेकर अब तक वनडे मैचों में नंबर चार की पोजिशन पर 9 बल्लेबाज खेल चुके हैं। लेकिन अभी भी नंबर चार की समस्या बरकरा है।

Top Indian batters 1

राहुल-पंत को मिला मौका: केएल राहुल ने केवल तीन मौकों पर नंबर 4 पर बल्लेबाजी की है, साल 2021, 2022 और 2023 में उन्हें इस पोजिशन पर खेलने का मौका मिला। उन्होंने यहां बल्लेबाजी करते हुए 63 की औसत से 189 रन बनाए हैं। साल 2019 विश्व कप के बाद से ऋषभ पंत के नाम चौथे नंबर पर 11 पारियों में 36 की औसत से 360 रन हैं। लेकिन इस वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

तिलक वर्मा: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा को नंबर चार के लिए आजमाया जा सकता है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज नंबर चार के रोल के लिए टीम में पूरी तरह से फिट बैठता है। इसके अलावा टी-20 में गजब के प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव को भी नंबर चार के लिए ट्राय किया जा सकता है। श्रेयस अय्यर अगर फिट होते हैं तो फिर वह निश्चित रूप से इस पोजिशन के लिए सबसे बड़े दावेदार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+