Fastest to 13000 Runs: टेस्ट क्रिकेट में इन बल्लेबाजों के नाम हैं सबसे तेज 13 हजार रन, टॉप-5 में दो भारतीय शेर
Fastest to 13000 runs in Tests: टेस्ट क्रिकेट वो फॉर्मेट है जहां असली खिलाड़ी की पहचान होती है। इस फॉर्मेट में स्किल, तकनीक, धैर्य (Patience) और मानसिक ताकत की परीक्षा होती। और जब बात हो 13,000 रन जैसे विशाल आंकड़े की, तो समझ जाइए ये आंकड़ा उन्हीं दिग्गजों के बस की बात है जिनका नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है।
इस आर्टिकल में अब उन पांच बल्लेबाज पर एक नजर डालेंगे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 13 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं- और इस लिस्ट में दो भारतीयों की मौजूदगी बताती है कि क्यों भारत को क्रिकेट का पावरहाउस कहा जाता है।

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 266 पारियां
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में नंबर-1 पर हैं। उन्होंने सिर्फ 266 पारियों में 13,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए थे। ये कारनामा उन्होंने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट में किया था।
सचिन ने कुल 200 टेस्ट मैच खेले और 15,921 रन बनाए, जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 53.78 का रहा - जो उनकी महानता को और मजबूत करता है।
2. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) - 269 पारियां
जैक कैलिस सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं थे, वो एक कम्पलीट पैकेज थे- टेस्ट क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडर माने जाते हैं। उन्होंने 269 पारियों में 13,000 रन पूरे किए, और ये उपलब्धि 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में हासिल की।
कैलिस ने अपने करियर में 166 टेस्ट खेलकर 13,289 रन बनाए, 45 शतक और 58 फिफ्टी के साथ। उनका औसत 55.37 का रहा।
3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 275 पारियां
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तानों में से एक हैं जोकि इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 275 पारियों में 13,000 रन पूरे किए, और यह माइलस्टोन उन्होंने 2012 में भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में पार किया। 168 टेस्ट में उन्होंने 13,378 रन बनाए जिसमें 41 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं। उनका खेल पॉजिटिव सोच और अटैकिंग बैटिंग के लिए जाना जाता था।
4. राहुल द्रविड़ (भारत) - 277 पारियां
'द वॉल' कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने 277 पारियों में 13,000 रन पूरे किए, और यह कीर्तिमान उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हासिल किया। 164 टेस्ट मैचों में उन्होंने 13,288 रन बनाए, जिनमें 36 शतक और 63 फिफ्टी शामिल हैं। उनका औसत 52.31 का रहा।
5. जो रूट (इंग्लैंड) - 279 पारियां
इस लिस्ट में जो रूट इकलौते इंग्लिश बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में 13,000 रन पूरे किए। रूट ने 279 पारियों में इस आंकड़े को छुआ, और इसी के साथ वो 13,000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने। उनकी गिनती मौजूदा दौर के सबसे क्लासिक टेस्ट बल्लेबाजों में होती है।
पारी नहीं, सबसे कम टेस्ट मैचों के मामले में टॉप पर हैं रूट
पारी के लिहाज से भले ही जो रूट पांचवें स्थान पर हों, लेकिन उन्होंने सिर्फ 153 टेस्ट मैचों में 13,000 रन पूरे कर सबसे तेज यह आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बनकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। रूट के बाद इस लिस्ट में जैक्स कैलिस (159 मैच), राहुल द्रविड़ (160), रिकी पोंटिंग (162 ) और 163 मैचों के साथ सचिन तेंदुलकर का नाम है।












Click it and Unblock the Notifications