महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल के अगले सीजन में खेलने और ना खेलने के 4-4 कारण
MS Dhoni Play or Not Play in IPL 2024: आइए देखते हैं आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने और ना खेलने के चार चार कारण क्या हो सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में खेलेंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है। हर बार आईपीएल का एक सीजन गुजरने के बाद सबसे बड़ा विचार-विमर्श इसी बात को लेकर किया जाता है कि अब धोनी को रेस्ट लेना चाहिए या एक और सीजन में जारी रखना चाहिए।
इस तरह से बात करते-करते आईपीएल 2023 भी बीत गया है जिसके फाइनल मुकाबले में हर्षा भोगले के सामने धोनी ने हिंट दिया है कि वह अगला सीजन खेल सकते हैं लेकिन इसके पीछे उन्होंने कई शर्तें भी लगा दी। देखते हैं धोनी के अगले सीजन में खेलने और ना खेलने के चार-चार कारण कौन से हो सकते हैं।
धोनी के अगले सीजन में ना खेलने के चार कारण-
1. घुटने की चोट- महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में घुटने की चोट के साथ खेले। उन्होंने हर मैच में Knee-Cap लगाई और उनके घुटने के आसपास काफी टाइट टेपिंग भी की गई थी। धोनी जल्द ही अपने घुटने के टेस्ट कराने के लिए हॉस्पिटल का रुख कर सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी कह चुके हैं कि धोनी का घुटना सही शेप में नहीं है। 40 प्लस की उम्र में ये ऐसी चीज है कि घुटना एक बार खराब हुआ तो फिर उसका एक्सट्रा लोडेड कंडीशन में वापस काम करना मुश्किल होता जाता है। एक कीपर के तौर पर घुटने पर बहुत लोड आता है।
2. आईपीएल 2023 जीत लेना-
फाइनल मैच में बात करते हुए खुद धोनी ने कहा है कि यह उनके रिटायरमेंट के लिए बेस्ट टाइम है क्योंकि वे आईपीएल सीजन जीत चुके हैं। विजयी नोट पर विदाई लेना किसे अच्छा नहीं लगता। ऐसे में अगर माही संन्यास लेने की घोषणा करते हैं तो उन्हें हमेशा के लिए चैंपियन कप्तान के तौर पर याद किया जाएगा।
3. आईपीएल 2024 में 'जज' किया जाएगा-
धोनी कितने भी महान कप्तान हों लेकिन उन्हें आईपीएल के 17वें सीजन की परफॉरमेंस के आधार पर निश्चित तौर पर जज किया जाएगा। सीएसके टीम जब पिछले सीजनों में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रही तो पहले धोनी पर सवाल उठे। उनकी बल्लेबाजी क्षमता पर भी सवाल उठे। बात यह भी है कि वह एक बल्लेबाज के तौर पर टीम को क्या दे सकते हैं। क्योंकि धोनी बहुत ही निचले क्रम पर आते हैं।
4. धोनी की उम्र के साथ ढलती बॉडी-
धोनी एक महीने बाद ही 42 साल के हो जाएंगे। अगर मान लें कि धोनी का घुटना ठीक भी हो जाता है तो भी उनके लिए इस उम्र में फिटनेस को हासिल करना इतना आसान नहीं रहने वाला है। आईपीएल 2023 के एक मैच में धोनी साफ कह चुके हैं कि उन्होंने अपनी टीम के साथियों से कहा है कि वे उन्हें ज्यादा मत दौड़ाएं।
धोनी निचले क्रम पर इसलिए ही आते हैं कि उन्हें कम से कम गेंद खेलने के लिए मिले और वे ज्यादा से ज्यादा बाउंड्री लगाकर योगदान दे सके। ऐसे में उनकी बॉडी ने पहले ही ढलने के सारे संकेत दे दिए हैं और यह समय के साथ और बूढी ही होने वाली है।
धोनी के अगले सीजन में खेलने के चार बड़े कारण-
1. फैंस के लिए गिफ्ट-
आईपीएल 2023 में धोनी को जिस तरह फैंस से प्यार मिला है वह उनके लिए अगले सीजन में खेलने का सबसे बड़ा कारण है। धोनी ने फाइनल मैच में साफ कहां है कि उन्हें अभी विदाई ले लेनी चाहिए थी लेकिन वह अपने फैंस को एक गिफ्ट देने के लिए फिर से इस लीग में नजर आ सकते हैं। ये फैंस का बेशुमार प्यार है जिसने फाइनल में धोनी की आंखों को आंसू से भर दिया था और ये अगले सीजन में वापसी करने का सबसे बड़ा कारण व मोटिवेशन भी हो सकता है।
2. फाइनल मैच चेन्नई में होगा-
धोनी के लिए आईपीएल का अगला सीजन खेलने का एक और बहुत बड़ा कारण आईपीएल का रिवाज भी है जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर फाइनल मैच कराया जाता है। जैसे इस बार गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर फाइनल मैच हुआ था ऐसे ही अगले सीजन में एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा।
अगर धोनी की टीम फाइनल में पहुंचती है तो उनके लिए एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अपने चहेते फैंस के सामने सपनों सरीखी विदाई होगी।
3. इंपैक्ट प्लेयर रूल-
चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो चुके पूर्व सीएसके खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने इस बार साफ कहा है कि यह नियम आने से धोनी का आईपीएल करियर बढ़ जाएगा। हमने इस सीजन में फाफ डू प्लेसिस को चोट के चलते कुछ मैचों में केवल बल्लेबाज के तौर पर खेलते देखा था। अगर धोनी को फैंस के लिए आना है तो वे इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर केवल बैटिंग में भी कमाल दिखाते नजर आ सकते हैं।
4. लियोन मेसी का उदाहरण-
सब जानते हैं लियोन मेसी किस तरह से संन्यास पर पुनर्विचार करने के बाद फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आए और उन्होंने अपने देश-दुनिया भर में अपने फैंस के अरमानों के लिए एक आखिरी वर्ल्ड कप खेला। मेसी ने अपनी टीम को विश्व विजेता बना दिया।
महेंद्र सिंह धोनी भी यही चीज करने आईपीएल के एक और सीजन में आ सकते हैं। धोनी के पास मेसी की तरह ट्रॉफी का सूखा नहीं है लेकिन उनके पास उतना ही प्यार, उतने ही जुनून भरे दर्शक, और बेहद लगाव रखने वाला चेन्नई शहर मौजूद है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में












Click it and Unblock the Notifications